एक्सप्लोरर

Maharashtra: अमित शाह से मुलाकात के बाद कैबिनेट विस्तार पर फडणवीस बोले- 'ये CM शिंदे तय करेंगे कि...'

Maharashtra Cabinet Expansion: नियमों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं. जब जून में शिंदे और बीजेपी की सरकार बनी थी तब 18 मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया था.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे और बीजेपी के गठबंधन की सरकार चल रही है. गठबंधन के नेताओं को कैबिनेट विस्तार का इंतजार है. इसमें हो रही देरी को लेकर शिंदे सरकार विपक्ष के निशाने पर है.  इस बीच राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार जल्दी ही होगा. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कब होगा ये तो सीएम एकनाथ शिंदे तय करेंगे. 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ही तरह डिप्टी सीएम फडणवीस ने भी कहा कि बीजेपी और शिवसेना सभी चुनाव गठबंधन के तहत ही लड़ेगी. उन्होंने बताया कि इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान दिल्ली में चर्चा हुई थी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार जल्द होगा. सीएम शिंदे तय करेंगे कि ये कब होगा."

जून 2022 में एकनाथ शिंदे और बीजेपी ने मिलकर सरकार बनाई थी. सीएम का पद शिंदे को तो डिप्टी सीएम का पद फडणवीस को मिला था. 9 अगस्त को 18 मंत्रियों को सरकार में शामिल किया गया था. नियमों के मुताबिक, महाराष्ट्र में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं. हालांकि, न तो सीएम एकनाथ शिंदे और न ही डिप्टी सीएम फडणवीस ने कैबिनेट के विस्तार के लिए कोई फिक्स टाइम बताई. इससे पहले, शिंदे ने एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि वह और फडणवीस रविवार रात दिल्ली में शाह से मिले थे।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कल (4 जून) हमने (शिवसेना और बीजेपी) सभी चुनावों को साथ लड़ने और रणनीति बनाने पर चर्चा की. इसके साथ ही हमने तालुका और जिलों में भी को-ऑर्डिनेशन बनाने पर चर्चा की. 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत द्वारा उनके दिल्ली दौरे की आलोचना किए जाने पर डिप्टी सीएम फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा, "पटोले की पार्टी (कांग्रेस) में किसी को प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए भी आलाकमान से अनुमति की आवश्यकता होती है। बीजेपी एक राष्ट्रीय पार्टी है। अगर हम दिल्ली जाते हैं तो क्या गलत है?"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; मायानगरी में ऑरेंज अलर्ट
मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत; रेस्क्यू जारी
Mumbai News: मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget