एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख में हुआ बदलाव, अब इस दिन डाले जाएंगे वोट

Maharashtra Bypoll Elections 2023 Schedule: महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने पुणे में दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों में बदलाव कर दिया है. अब यहां 26 फरवरी को वोट डाले जाएंगे.

Maharashtra Assembly Bypoll Date: निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) जिले में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान की तारीख 27 फरवरी से बदलकर 26 फरवरी कर दी है. आयोग को सूचित किया गया था कि पहले जो मतदान की तारीख तय की गयी थी उस दिन वहां 12वीं कक्षा और स्नातक की परीक्षाएं होनी हैं. आयोग ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तिथि में बदलाव की घोषणा की.

मतदान की तारीख में बदलाव
पोल पैनल ने बदलाव की घोषणा करने के लिए बुधवार को एक प्रेस नोट जारी किया है. उन्होंने कहा, "पुणे, महाराष्ट्र के जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली 12वीं कक्षा की एचएससी परीक्षा और स्नातक डिग्री परीक्षा की तारीखों के साथ चुनाव की तारीखों के टकराव के बारे में सूचना दी है, जहां उपचुनाव हो रहे हैं." जमीनी स्थिति और मामले के अन्य सभी प्रासंगिक पहलुओं पर विचार करने के बाद, आयोग ने महाराष्ट्र के विधानसभा क्षेत्रों 205-चिंचवाड़ और 215-कस्बा पेठ के उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख को "संशोधित" करने का फैसला किया है.

कब होगी वोटों की गिनती?
इसमें कहा गया है कि मतदान की तारीख अब 26 फरवरी होगी. वहीं चुनाव के बाद वोटों की गिनती की तारीख दो मार्च तय की गई है. दो मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे फिर जीत और हार का फैसला होग. बता दें, देश के अन्य राज्यों में भी चुनाव होने हैं. इसी तारीख को त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने वाले हैं. इन दो सीटों के लिए चुनाव की तिथियां और कार्यक्रम पहले चुनाव आयोग द्वारा 18 जनवरी को कुछ अन्य सीटों के साथ घोषित किए गए थे.

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले मेयर पद पर BJP ने ठोका दावा, आशीष शेलार ने शिंदे गुट को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल
कर्जत जलविद्युत परियोजना पर सियासी घमासान, विपक्ष ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget