एक्सप्लोरर

Maharashtra By-Election 2023: कसबा पेठ और चिंचवड सीट पर उपचुनाव का एलान, जानें- कब होगी वोटिंग और कब आएंगे नतीजे?

Maharashtra By-Election: चिंचवड सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप और कसबा पेठ से बीजेपी विधायक मुक्ता शैलेश तिलक के हाल ही में हुए निधन के बाद ये दोनों सीट खाली हो गई थीं.

Maharashtra By-Poll 2023: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र की कसबा पेठ और चिंचवड विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है. इन दोनों सीटों पर 27 फरवरी 2023 को मतदान होगा. बता दें कि चिंचवड सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप और कसबा पेठ से बीजेपी विधायक मुक्ता शैलेश तिलक के हाल ही में हुए निधन के बाद ये दोनों सीट खाली हो गई थीं.

2 मार्च को आएंगी नतीजे

चुनावों के लिए 31 जनवरी 2023 यानी दिन मंगलवार को अधिसूचना जारी की जाएगी, चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 7 फरवरी घोषित की गई, वहीं 8 फरवरी  को सभी नामांकनों की जांच की जाएगी. जबकि उम्मीदवार 10 फरवरी तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. इसके बाद 27 जनवरी यानी सोमवार को चुनाव होगा, जबकि चुनाव परिणाम  2 मार्च को आएंगे.

वोटिंग के लिए इनमें से कोई एक पहचान पत्र होना जरूरी

  • आधार कार्ड
  • मनरेगा कार्ड
  • बैंक या पोस्ट ऑफिस की फोटो लगी हुई पासबुक
    पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • श्रम मंत्रालय के तहत चलाई जा रही योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड
  • भारतीय पासपोर्ट
  • फोटो के साथ पेंशन का दस्तावेज
  • केंद्र सरकार, राज्य सरकार, किसी सरकारी कंपनी, या सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र आदि.
  • एमपी, एमएलए, एमएलसी के लिए   जारी किया गया आधिकारिक पहचान पत्र.
  • भारत सरकार द्वारा जारी अद्वितीय विकलांगता पहचान पत्र (UDID), सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण का प्रमाण पत्र

बता दें कि चिंचवड सीट से बीजेपी विधायक लक्ष्मण जगताप का पिछले तीन से कैंसर से जूझने के बाद हाल ही में इलाज के दौरान एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया था. वह 59 साल के थे. जगताप पहली बार साल  2004 में राज्य विधानसभा के लिये चुने गए थे. इसके बाद वह 2014 और 2019 में फिर से विधायक बने. विधायक बनने से पहेल उन्होंने 1986  से लगभग दो दशकों तक एक नगरसेवक केर रूप में पिंपरी-चिंचवड नगर निगम का प्रतिनिधित्व किया.

वहीं कसबा पेठ से बीजेपी विधायक और पूर्व मेयर रहीं मुक्ता तिलक का हाल ही में 57 साल की आयु में निधन हो गया था. मुक्ता तिलक कसबा पेठ विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनी थीं. वह पिछले कई महीनों से कैंसर से जूझ रही थीं. बाल गंगाधर तिलक की वशंज मुक्ता ने बीजेपी की टिकट पर चार बार निकाय चुनाव जीता था. साल 2019 में बीजेपी ने उन्हें पुराने पुणे के कसबा पेठ सीट से मैदान में उतारा था, इन चुनाव में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी और कांग्रेस उम्मीदवार  अरविंद शिंदे को 27000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था.

यह भी पढ़ें: Raj Thackeray: परली कोर्ट ने राज ठाकरे पर लगाया 500 रुपये का जुर्माना, 15 साल पहले के मामले में गिरफ्तारी वारंट की रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget