एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे ने बजट को बताया 'झूठी कहानी', देवेंद्र फडणवीस बोले- 'उन्हें बजट समझ नहीं आता...'

Maharashtra Budget: डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने कहा उद्धव ठाकरे ने पहले भी कहा था और वह भी मंच पर कि उन्हें बजट समझ में नहीं आता. जब उन्होंने ऐसा कहा तो उसपर कुछ कहने की कोई जरूरत नहीं है.

Devendra Fadnavis on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुक्रवार (28 जून) को शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे द्वारा की गई बजट की आलोचनाओं पर पलटवार किया. उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने खुद यह स्वीकार किया था कि उन्हें बजट नहीं समझ आता है. देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि वित्त मंत्री अजित पवार द्वारा विधानसभा में पेश किया गया 2024-25 का बजट कई कल्याणकारी योजनाओं के साथ समाज के सभी वर्गों के लिए खुशी लेकर आया है.

उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के बजट को 'आश्वासनों की झड़ी' और 'झूठी कहानी' करार दिया था और कहा था कि यह समाज के हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ देने का दिखावा करता है. देवेन्द्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की इस टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि "उद्धव ठाकरे ने पहले भी कहा था और वह भी मंच पर कि उन्हें बजट समझ में नहीं आता. जब उन्होंने ऐसा कुछ कहा है तो उनकी इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने की कोई जरूरत नहीं है."

बजट में महिलाओं और युवाओं के लिए क्या?
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए बजट 2024-25 में महिलाओं के लिए 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना की घोषणा की गई. इसमें 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा. परिवारों को साल में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर, किसानों के लिए बिजली बिल माफी शामिल है.

वहीं इस बजट में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए 10,000 रुपये मासिक भत्ता देने की बात कही गई. राज्य में विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले यह बजट पेश किया गया है. महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार ने चालू वित्त वर्ष के लिए 20,051 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा वाला बजट पेश किया.

ये भी पढ़ें: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, बजट में अजित पवार का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
‘मुंब्रा को हरा कर देंगे’ कहने वालीं AIMIM पार्षद के पिता भगवा पार्टी शिवसेना में पहुंचे
‘मुंब्रा को हरा कर देंगे’ कहने वालीं AIMIM पार्षद के पिता भगवा पार्टी शिवसेना में पहुंचे
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'
भारत के प्रोटेस्ट की तुलना बांग्लादेश हिंसा से, भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'वहां हिंदुओं को...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget