एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव में किस रणनीति के साथ उतरेगी BJP, महाराष्ट्र पार्टी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने बताया पूरा प्लान

Maharashtra News: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति सभी सीटों पर जीत हासिल कर सके, इसके लिए हम पुणे के पार्टी सत्र में रणनीति बनाएंगे.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. बीजेपी भी अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए काम कर रही है. महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने शनिवार (20 जुलाई) को दावा करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति सभी सीटों पर जीत हासिल कर सके, इसके लिए रणनीति बनाएंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा, ''आगामी विधानसभा चुनावों के लिए हमारी जो तैयारी है, उसमें हम सभी बूथों पर पहुंचकर उन सभी झूठों का पर्दाफाश करेंगे जो महाविकास अघाड़ी ने संविधान के बारे में फैलाया है, आदिवासियों को गुमराह किया है.''

उन्होंने आगे कहा, ''मतदाताओं के बीच जो भ्रम फैलाया गया, हम उनके झूठ का पर्दाफाश करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में महायुति सभी सीटों पर जीत हासिल कर सके, इसके लिए हम पुणे में अपने सत्र में रणनीति बनाएंगे. केंद्रीय मंत्री अमित शाह और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सत्र में मौजूद रहेंगे."

महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने महाविकास अघाड़ी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी मतदाताओं के बीच जाकर यह बताएगी कि विपक्षी दलों शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन महाविकास आघाडी (एमवीए) को चुनना राज्य के हित में नहीं होगा. उन्होंने ये भी कहा कि एमवीए की सरकार राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं बंद कर देगी.

रविवार को पुणे में शुरू होने जा रहे बीजेपी की राज्य इकाई के एक दिवसीय सम्मेलन के बारे में जानकारी देते हुए बावनकुले ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन सत्र, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दूसरे सत्र को संबोधित करेंगे. 

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में संगठनात्मक मामलों और इस बात पर भी चर्चा होगी कि पार्टी के 35 लाख पदाधिकारियों को किस प्रकार काम करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सरकारी कल्याणकारी योजनाएं सभी 97,000 बूथ के लोगों तक पहुंचें.

ये भी पढ़ें:

अजित पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक, सुप्रिया सुले और शरद पवार रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget