एक्सप्लोरर

BJP सांसद ने थामा शिवसेना UBT का झंडा, उद्धव ठाकरे बोले- 'कोई बड़ा भूकंप आएगा...'

Unmesh Patil Joins Shiv Sena UBT: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में बीजेपी सांसद उन्मेश पाटिल ने शिवसेना UBT का दामन थाम लिया है. वो अपना टिकट कटने से नाराज थे.

Unmesh Patil: महाराष्ट्र में जलगांव से बीजेपी के मौजूदा सांसद उन्मेश पाटिल आज उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में शामिल हो गए. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि उन्मेश पाटिल अपना टिकट कटने से नाराज थे. जलगांव से बीजेपी ने स्मिता वाघ को उम्मीदवार बनाया है.

इस दौरान उद्धव ठाकरे ने कहा, "कुछ दिनों से ये खबर आ रही थी कि कोई बड़ा भूकंप आएगा. आज उन्मेश पाटिल ने शिवसेना UBT का दामन थामा है. UBT को मजबूत किया है. बीजेपी की 'यूज एंड थ्रो' (Use and Throw) की नीति है. देश तानाशाही के तरफ बढ़ रहा है."

ABP माझा के अनुसार, कहा जा रहा है कि पाटिल को जलगांव सीट के लिए शिवसेना UBT पार्टी के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जा सकता है. उन्हें महा विकास अघाड़ी के रूप में प्रतिष्ठित जलगांव निर्वाचन क्षेत्र में मैदान में उतारा जा सकता है.

उन्मेश पाटिल का पूरा नाम उन्मेश भैयासाहेब पाटिल है, वो 2019 के आम चुनाव में बीजेपी के सदस्य के रूप में जलगांव, महाराष्ट्र से भारत की संसद के निचले सदन लोकसभा के लिए चुने गए थे. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्मेश पाटिल ने जलगांव से 4 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. सांसद के रूप में अपने कार्यकाल से पहले, वह महाराष्ट्र के चालीसगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक के रूप में चुने गए और 2015 से 2019 तक महाराष्ट्र राज्य सहकारी चीनी फैक्ट्रीज फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है.

उन्मेश पाटिल को जब बीजेपी की तरफ से टिकट नहीं मिला तो वो इससे नाराज हो गए थे. इसके बाद उन्होंने सबसे पहले उद्धव गुट के सांसद संजय राउत से मुलाकात की, फिर इसके बाद उन्होंने मातोश्री का रुख किया जहां उन्होंने शिवसेना UBT अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी ने अभी तक जलगांव से किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. अब उद्धव ठाकरे जलगांव से उन्मेश पाटिल को टिकट देते हैं या नहीं इसपर सभी की नजर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: 'नागपुर मेरा संसदीय क्षेत्र, अगर मौका मिलता तो...', कांग्रेस नेता नितिन राउत का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पर बोले मंत्री योगेश कदम, 'हमने उनके घर पर पुलिस...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget