एक्सप्लोरर

Maharashtra: BJP विधायक सुरेश धस का जेल IG जालिंदर सुपेकर पर सनसनीखेज आरोप, 'उन्हें कुछ कैदियों की...'

Maharashtra News: बीजेपी विधायक सुरेश धस ने जेल IG जालिंदर सुपेकर पर 300 करोड़ की उगाही का आरोप लगाया है. सुपेकर ने इसे झूठा और बेबुनियाद बताते हुए सभी आरोपों से इनकार किया है.

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र से भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेश धस (Suresh Dhas) ने महाराष्ट्र के जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विशेष पुलिस महानिरीक्षक जालिंदर सुपेकर पर बड़ा आरोप लगाया है. धस का दावा है कि उन्हें कुछ कैदियों की शिकायतें मिली हैं, जिनमें कहा गया है कि सुपेकर ने 300 करोड़ रुपये की मांग की थी. 

इस आरोप के बाद से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है. धस का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सुपेकर के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं.

धस की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, "सुपेकर एक लाख रुपये लेते हैं और 50 हजार रुपये का मोबाइल गिफ्ट के तौर पर लेते हैं. यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मुझे उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें से एक में 300 करोड़ रुपये की उगाही की बात कही गई है."

उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई व्यक्ति अपने ही रिश्तेदार की बहू से पैसे मांगता है (इशारा वैष्णवी हगवणे मामले की ओर था), तो यह नैतिक पतन का प्रमाण है. वैष्णवी हगवणे ने पिछले महीने पुणे जिले में दहेज उत्पीड़न के चलते आत्महत्या कर ली थी.

सुपेकर ने आरोपों को किया खारिज
हालांकि, जब सुपेकर से इस मुद्दे पर संपर्क किया गया तो उन्होंने विधायक धस के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, “यह सब निराधार, झूठ और बेमतलब है.” सुपेकर, जो वैष्णवी के पति शशांक (पूर्व NCP नेता राजेंद्र हगवणे के पुत्र) के चाचा हैं, पहले भी इस मामले में विवादों में घिर चुके हैं. धस ने राजेंद्र हगवणे और उनके परिवार की भी आलोचना करते हुए वैष्णवी की आत्महत्या के लिए उन्हें दोषी ठहराया.

बता दें कि हाल ही में जालिंदर सुपेकर को नासिक, छत्रपति संभाजीनगर और नागपुर जेल मंडलों के उपमहानिरीक्षक (DIG) के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. वे पहले पुणे मुख्यालय से महाराष्ट्र कारागार विभाग के विशेष पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर कार्यरत थे. अब इस पूरे मामले ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है, जिससे सुपेकर की भूमिका और उनकी जिम्मेदारियों पर सवाल उठ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
मुंबई में CJP आंदोलन पर पुलिस का एक्शन, 8 थानों में 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
महाराष्ट्र: 6 सांसद एकनाथ शिंदे के पाले में गए! उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में रोका, मचा सियासी तूफान
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील
'देश के बच्चों को अपने बच्चे की तरह प्यार दीजिए', दिल्ली प्रोटेस्ट के बीच अमित शाह से संजय राउत की अपील

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget