एक्सप्लोरर

'बालासाहेब के हिंदुत्व विचारों को छोड़ा, हिंदू प्रेम दिखावा', उद्धव ठाकरे पर भड़के चंद्रशेखर बावनकुले

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि जिन्होंने सत्ता के लिए हिंदुत्व का साथ छोड़ दिया और कांग्रेस के साथ चले गए, वे हिंदुओं की रक्षा की बात कर रहे हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा में महाविकास अघाड़ी के लिए चौंकाने वाले नतीजे आए हैं. इसमें शिवसेना यूबीटी के प्रदर्शन पर अब विरोधी नेता चुटकी ले रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है.

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "जिन्होंने सत्ता के लिए हिंदुत्व का साथ छोड़ दिया और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया, वे उद्धव ठाकरे आज हिंदुओं की रक्षा की बात कर रहे हैं. उद्धव ठाकरे, आपका हिंदू प्रेम कितना दिखावटी था, यह जनता ने आपकी ढाई साल की सत्ता के दौरान देखा. पालघर में साधुओं की हत्या और आपकी हिंदू विरोधी भूमिका महाराष्ट्र ने देखी."

'CAA पर साधी चुप्पी'
उन्होंने आगे कहा, "बांग्लादेश के हिंदुओं के समर्थन में भाजपा खड़ी है. इसी के लिए केंद्र सरकार ने 'नागरिकता संशोधन विधेयक' पारित किया. लेकिन उस समय आपने कांग्रेस के डर से राज्यसभा में चुप्पी साध ली. बीजेपी के लिए हिंदुत्व कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हमारी आस्था, प्राण और जीवन है."

'हिंदुत्ववादी विचारों को छोड़ा'
बावनकुले ने ये भी कहा, "जिन्होंने सत्ता के लिए हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे के प्रखर हिंदुत्ववादी विचारों को छोड़ दिया, वे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियांक खरगे द्वारा वीर सावरकर पर की गई आलोचना और कर्नाटक विधानसभा से सावरकर की तस्वीर हटाने पर भी चुप रहे."
 
'पीएम मोदी के बारे में बोलने का अधिकार नहीं'
महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख ने कहा, "इसी से आपकी तथाकथित हिंदुत्व निष्ठा का पता चलता है. आपको विश्वगुरु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बोलने का अधिकार नहीं है, और न ही आपकी ऐसी कोई क्षमता है."

बता दें कि शिवसेना यूबीटी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी से मेरी गुजारिश है कि उन्होंने एक फोन पर यूक्रेन और रूस का युद्ध रुकवा दिया था तो अब बांग्लादेश पर भी थोड़ा ध्यान दे दें.

ये भी पढ़ें

'फिर भी हम चुप हैं...', हिन्दुत्व का जिक्र कर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget