एक्सप्लोरर

Maharashtra BJP Candidates List: महाराष्ट्र में बीजेपी ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, फडणवीस-बावनकुले को यहां से दिया टिकट

Maharashtra BJP Candidates List: बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें 99 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है.

Maharashtra BJP Candidates List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इसमें पार्टी ने 99 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है. बीजेपी ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को नागपुर दक्षिण-पश्चिम और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) को कामठी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

बीजेपी ने जिन 99 सीटों पर प्रत्याशी उतारा है उसमें नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट सबसे ऊपर है जहां से डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से चुनाव लड़ रहे हैं. नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट 2008 के पहले अस्तित्व में नहीं थी. 2009 से लेकर 2019 के चुनाव में इस सीट से देवेंद्र फडणवीस ही जीतते आ रहे हैं.

जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखऱ बावनकुले कामठी से चुनाव लड़ेंगे. फिलहाल बीजेपी के टेकचंद सावरकर इस सीट प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं बावनकुले ने भी इस सीट पर तीन बार चुनाव जीत चुके हैं. एक तरह से यह  बावनकुले की सुरक्षित सीट भी मानी जा रही है. उधर, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया अशोक चव्हाण को भी टिकट दिया गया है. वह पिता की पारंपरिक भोकर सीट से चुनाव लड़ेंगी. 

मौजूदा विधायकों का कटा टिकट
लिस्ट जारी होने के बाद यह जानकारी सामने आई है कि अधिकतर मौजूदा विधायकों को टिकट काट दी गई है. कल्याण ईस्ट में गणपत गायकवाड़ का टिकट कटा. वे फायरिंग के आरोपी हैं. उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाया गया है. 

बीजेपी की महिला प्रत्याशी
बीजेपी ने अपनी लिस्ट में महिला प्रत्याशियों का नाम विशेष रूप से हाइलाइट किया है. सुलभा और श्रीजया के अलावा बीजेपी ने चिखली से श्वेता विद्याधर महाले, जिंतूर से मेघना बोर्डिकर, फुलंबरी से अनुराधाताई अतुल चव्हाण, नासिक पश्चिम से सीमाताई महेश गिरे, बेलापुर से मंदा विजय म्हात्रे, दहिसर से मनीषा अशोक चौधरी, गोरगांव से विद्या जयप्रकाश ठाकुर, पार्वती से माधुरी सतीश मिशाल, शेवगांव से मोनिका राजीव राजले, श्रीगोंडा से प्रतिभा पचपुते, कैज से नमिता मुंदड़ा को टिकट दिया गया है.

पिछले चुनाव में हुआ था बीजेपी को सीटों का नुकसान
बीजेपी ने 2019 के चुनाव में 152 सीटों पर चुनाव लड़ा था. उस वक्त की अविभाजित शिवसेना को 124 सीटें दी गई थीं. जबकि बाकी 12 सीटें एनडीए के अन्य साझीदारों को मिला था. बीजेपी ने 2019 में 105 सीटों पर जीत हासिल की थी. उसे 2014 चुनाव के मुकाबले 17 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा था. इस बार भी बीजेपी 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है. हालांकि अभी महायुति में सीट साझीदारी का फाइनल आंकड़ा नहीं आया है. 

ये भी पढ़ें- 'आपको हमारे साथ लड़ना है तो मर्द की तरह...', वोटर्स लिस्ट को लेकर संजय राउत ने BJP को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
नितेश राणे बोले- 'नासिक कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं को ना मिले दुकान की अनुमति'
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त
महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget