एक्सप्लोरर

'पंकजा मुंडे हारीं तो जीवित नहीं...', कसम खाने वाले युवक का मिला शव

Latur News: महाराष्ट्र के लातुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां कुछ दिन पहले एक युवक ने कहा था कि अगर उसकी पसंदीदा प्रत्याशी हार गई तो वह जीवित नहीं रहेगा. अब उसकी मौत हो गई है.

Maharashtra News: लातूर जिले के एक ट्रक चालक ने यह दावा किया था कि अगर बीजेपी की नेता पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) लोकसभा चुनाव हार गईं तो वह जीवीत नहीं रहेगा. अब बेहद हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है. इस ट्रक चालक का शव मिला है. उसकी बस की चपेट में आ जाने से मौत हो गई है.  पुलिस को खुदकुशी की आशंका है. हालांकि मामले में बस ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया गया है. 

 किंगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 9 बजे बोरगांव पटी के पास अहमदपुर-अंधोरी सड़क पर हुई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान लातूर जिले में स्थित अहमदपुर के येस्टार निवासी सचिन कोंडीबा मुंडे (38) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा, ‘‘बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह एक दुर्घटना थी या खुदुकशी का मामला था. यह तब हुआ जब ‘यल्दरवाड़ी नाइट हॉल्ट’ बस बोरगांवपटी में रुकी. सचिन बस के पीछे खड़ा था और जब बस पीछे जाने लगी तब तभी वह उसकी चपेट में आ गया’’.

बस को किया गया जब्त
किनगांव पुलिस थाना के सहायक निरीक्षक भाऊसाहेब खंडारे ने बताया कि जांच के तहत महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बस को जब्त कर लिया गया है.  मृतक अविवाहित था और अपने माता-पिता और भाई के साथ रहता था. उसने एक वीडियो जारी करके दावा किया था कि ‘‘अगर पंकजा मुंडे चुनाव हार गईं तो सचिन जिंदा नहीं रहेगा’’. उस समय यह वीडियो वायरल हो गया था.

बीड सीट के नतीजे आने पर उदास रहता था सचिन
बता दें कि पंकजा मुंडे, बीड लोकसभा सीट से कांग्रेस के बजरंग सोनावणे से बेहद कम अंतर से 6,553 वोटों से हार गईं. मृतक के परिजन ने बताया कि सचिन चुनाव परिणाम के बाद से उदास था और चुप रहने लगा था. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया. 

ये भी पढ़ें- 'ये डिमोशन हो जाता, इसलिए...', मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर अजित पवार गुट ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget