एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र ATS का छापा, बोरीवली में चल रही थीं देशविरोधी गतिविधियां, हुए हैरान करने वाले खुलासे

Maharashtra News: बोरीवली के स्लिपर सेल को लेकर जांच एजेंसियों को संदेह है कि एक स्वतंत्र शरीया प्रशासनिक ढांचा खड़ा किया गया था, जिसमें 100 से ज्यादा मुस्लिम युवकों को शामिल किया गया था.

Maharashtra ATS Raid In Borivali: महाराष्ट्र ATS की ओर से भिवंडी के पडघा क्षेत्र स्थित बोरीवली गांव में मारे गए छापे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई गोपनीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी, जिसमें संकेत मिले थे कि यहां देशविरोधी गतिविधियां चल रही थीं.

जांच एजेंसियों को शक है कि बोरीवली के साकिब नाचण परिवार की ओर से एक संगठित स्लिपर सेल तैयार किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत के खिलाफ काम करना था. यह स्लिपर सेल मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी विचारधाराओं से प्रभावित कर भड़काने का काम कर रहा था.

'शरीयत ए अल शाम' का कट्टरपंथी शासन मॉडल!

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, यह स्लिपर सेल 'शरीयत ए अल शाम' नामक कट्टर इस्लामी कानून प्रणाली के अंतर्गत बोरीवली क्षेत्र को भारत से अलग एक विशेष 'राज्य' घोषित करने की दिशा में काम कर रहा था. एजेंसी को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस कथित शरीयत शासन के तहत 15 मुस्लिम युवकों को मंत्री जैसे अधिकार सौंपे गए थे.

एजेंसियों को यह भी संदेह है कि एक स्वतंत्र शरीया प्रशासनिक ढांचा खड़ा किया गया था, जिसमें 100 से ज्यादा मुस्लिम युवकों को शामिल किया गया था.

भारत विरोधी प्रचार और डिजिटल नेटवर्किंग का इस्तेमाल

नाचण परिवार के कई सदस्यों की ओर से भारत विरोधी भाषण दिए गए, जिनमें दावा किया गया कि बोरीवली और पडघा क्षेत्र भारत का हिस्सा नहीं हैं. सूत्रों का दावा है कि स्लिपर सेल भी इस तरह के भड़काऊ भाषण दिया करते थे, जिसके कथित वीडियो और ऑडियो क्लिप्स ATS के हाथ लगी हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच जारी है.

एजेंसियों को संदेह है कि एक स्वतंत्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी तैयार किया गया था, जिसके माध्यम से ये युवक विदेशी आतंकी संगठनों के संपर्क में थे.

तकनीकी सबूत और आगे की कार्रवाई

इस कार्रवाई में कुल 19 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. जांच एजेंसियां इन सभी फोन और सोशल मीडिया ऐप्स की गहराई से जांच कर रही हैं. अब तक की जानकारी से स्पष्ट है कि यह एक सुनियोजित साजिश थी, जिसमें युवाओं को शरीया शासन की ओर उकसाया जा रहा था.

ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही जांच एजेंसियां

महाराष्ट्र ATS की ओर से भिवंडी तालुका के पडघा क्षेत्र में स्थित बोरीवली गांव में हाल ही में एक गोपनीय छापा मारा गया. यह कार्रवाई खुफिया एजेंसियों को मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर की गई थी. सूत्रों के अनुसार, संदेह जताया जा रहा है कि बोरीवली गांव के कुछ युवकों ने हाल ही में तुर्की की यात्रा की थी. जांच एजेंसियां इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री (यात्रा विवरण) खंगाल रही हैं.

जानकारी मिली है कि इन युवकों ने तुर्की में आतंकी संगठन ISIS के कुछ प्रमुख सदस्यों से संपर्क साधा था. इस आधार पर एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं. खुफिया सूत्रों को संदेह है कि ये युवक वैश्विक स्तर की कट्टरपंथी आतंकी संगठनों के संपर्क में हो सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और संबंधित युवकों की पृष्ठभूमि की गहन छानबीन जारी है.

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget