एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की अवधि से कांग्रेस नाखुश, नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार ने लगाए ये आरोप

Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की 10 दिन अवधि पर कांग्रेस नेता ने एतराज जताया है. विजय वडेट्टीवार ने कहा, 10 कार्य दिवस पर्याप्त नहीं हैं.

Maharashtra Assembly Winter Session: महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से नागपुर में शुरू होगा. कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है. इस बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत दोनों उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे. यह सत्र 7 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा. इस बीच विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने इस सत्र की अवधि को लेकर नाराजगी जाहिर की है.

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने बुधवार को राज्य विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र की अवधि पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए केवल 10 कार्य दिवस पर्याप्त नहीं हैं. यहां राज्य विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने एकनाथ शिंदे सरकार पर विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आयोजित करने को लेकर गंभीर नहीं होने का भी आरोप लगाया. शीतकालीन सत्र सात से 20 दिसंबर के बीच महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में होगा.

क्या बोले विजय वडेट्टीवार?
विजय वडेट्टीवार ने कहा, ‘‘आगामी शीतकालीन सत्र के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केवल 10 कार्य दिवस रखे हैं. हम इससे पूरी तरह असंतुष्ट हैं. हम बेमौसम बारिश, प्रशासन में भ्रष्टाचार और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन सरकार ने सदन को केवल 10 दिन की अनुमति देने का फैसला किया है.’’ चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि शीतकालीन सत्र में कम से कम 15 कार्य दिवस हों. हम नहीं जानते कि अगला बजट सत्र कुछ दिनों का होगा या लंबी अवधि का.’’

सिर्फ 10 दिन के लिए चलेगा ये सत्र
शीतकालीन सत्र गुरुवार 7 दिसंबर 2023 से बुधवार यह 20 दिसंबर 2023 की अवधि के दौरान आयोजित किया जाएगा. कुल दिन 14 दिन (अवकाश सहित) वास्तविक कार्य 10 दिन, अवकाश (शनिवार एवं रविवार) 4 दिन होंगे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शिंदे समिति पर बयान को लेकर भुजबल पर भड़के विखे पाटिल, कर दी इस्तीफे की मांग, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget