एक्सप्लोरर

CM फडणवीस ने विधानसभा में दोबारा पेश किया विशेष लोक सुरक्षा विधेयक, जानें क्या कहा?

Maharashtra News: CM फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में विशेष लोक सुरक्षा विधेयक पुनः पेश किया. विधेयक का उद्देश्य वास्तविक असहमति को दबाना नहीं, बल्कि शहरी नक्सलियों के पनाहगाहों को खत्म करना है.

Devendra Fadnavis News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार (18 दिसंबर) को राज्य विधानसभा में विशेष लोक सुरक्षा विधेयक दोबारा पेश किया. उन्होंने कहा कि प्रास्तावित कानून का उद्देश्य वास्तविक असहमति की आवाजों को दबाना नहीं, बल्कि शहरी नक्सलियों के पनाहगाहों को समाप्त करना है.

एकनाथ शिंदे नीत पूर्ववर्ती महायुति गठबंधन सरकार ने इस साल जुलाई में मानसून सत्र के दौरान विधानसभा में ‘महाराष्ट्र विशेष लोक सुरक्षा अधिनियम, 2024’ नाम से यह विधेयक पेश किया था. हालांकि, उस समय यह पारित नहीं हो पाया था. विधानसभा चुनाव के बाद फडणवीस के नेतृत्व में आई नयी सरकार ने सदन में इस विधेयक को दोबारा पेश किया है. सदन में विधेयक पेश करते हुए फडणवीस ने कहा कि इसे राज्य विधानमंडल की संयुक्त प्रवर समिति को भेजा जाएगा ताकि इससे संबंधित सभी संदेह दूर किए जा सकें.

'मानसून सत्र में दी जाएगी मंजूरी'
उन्होंने कहा कि हितधारकों की राय पर विचार किया जाएगा और विधेयक को अगले वर्ष जुलाई में मुंबई में होने वाले राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र में मंजूरी दी जाएगी. फडणवीस ने कहा, ‘‘नक्सलवाद केवल सुदूर ग्रामीण इलाकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शहरी इलाकों में भी ऐसे संगठन उभर आए हैं जो देश और इसकी संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने का काम करते हैं.’’

'शहरी नक्सलियों के ठिकानों को बंद करना है'
उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक ​​कि महाराष्ट्र में नक्सल विरोधी दस्ते भी शहरी नक्सलियों की गतिविधियों को रोकने के लिए ऐसा कानून चाहते हैं. इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य वास्तविक असहमति की आवाजों को दबाना नहीं है, बल्कि शहरी नक्सलियों के ठिकानों को बंद करना है.’’ कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सवाल उठाया कि जब मौजूदा कानूनों में नक्सलवाद से निपटने के प्रावधान हैं तो अलग कानून की क्या जरूरत है. इस पर फडणवीस ने जवाब दिया कि महाराष्ट्र में नक्सलवाद से निपटने के लिए कोई कानून नहीं है.

ये भी पढ़ें: मुंबई में समंदर के बीच कैसे डूबी 'नीलकमल' नाव? चश्मदीदों ने बताई आंखों देखी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
CJP प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्त नजर, 14 दिनों से कर ही डिजिटल निगरानी, अपनाई 3-स्तरीय सुरक्षा रणनीति
CJP प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्त नजर, 14 दिनों से कर ही डिजिटल निगरानी, अपनाई 3-स्तरीय सुरक्षा रणनीति
4 साल की मोहब्बत का ऐसा खूनी अंजाम! प्रेमी ने होटल में तकिए से दबाकर प्रेमिका को मार डाला
4 साल की मोहब्बत का ऐसा खूनी अंजाम! प्रेमी ने होटल में तकिए से दबाकर प्रेमिका को मार डाला
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात, परिसीमन बिल, CJP पर हुई चर्चा?
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात, परिसीमन बिल, CJP पर हुई चर्चा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget