एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कब? सामने आया ये बड़ा अपडेट

Maharashtra Assembly Elections: चुनाव आयोग की टीम महाराष्ट्र का दौरा कर वहां की चुनावी तैयारियों को लेकर तमाम स्टेक होल्डर से बातचीत करेगी. इसके बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता है.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. हालांकि सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में चुनावी तारीख को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग की टीम अगले महीने महाराष्ट्र के दौरे पर जा सकती है.

चुनाव आयोग की टीम के महाराष्ट्र दौरे के बाद वहां की तैयारी और तमाम स्टेक होल्डर से बातचीत करके ही कोई फैसला किया जा सकता है. हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को खत्म हो रहा है, ऐसे में चुनाव उसके बाद खींचने की संभावना कम ही है.

चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. इस घोषणा के बाद महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के नेता केंद्र और बीजेपी पर हमलावर नजर आ रहे हैं. महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियां लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है. उनका कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ एक राष्ट्र एक चुनाव की बात करते हैं लेकिन एक साथ 4 राज्यों के चुनाव भी नहीं करा सकते.

एक सवाल के जवाब में निर्वाचन आयोग ने कहा था कि चार जगहों पर एक साथ चुनाव कराने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती एक बड़ी दिक्कत हो सकती है. इसलिए, अभी दो जगहों पर चुनाव की घोषणा की गई है. हाल ही में इस मामले पर एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था.

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि लाल किले पर प्रधानमंत्री ने यह बात रखी कि पूरे देश के चुनाव एक साथ होने चाहिए. जम्मू कश्मीर और हरियाणा के चुनाव की घोषणा की गई लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा नहीं हुई. शरद पवार ने कहा कि जब प्रधानमंत्री सभी राज्यों में एक साथ चुनाव कराने की नीति प्रस्तावित कर रहे हैं तो महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा न होना एक तरह का विरोधाभास है.

वही उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी हमला बोलते हुए कहा था कि मतदाताओं को प्रभावित करने और उन्हें खरीदने का प्रयास किया जा रहा है. अगर चुनाव आयोग, राजनेताओं के हाथ का हथियार और कठपुतली बन जाएंगे तो संविधान खतरे में है.

ये भी पढ़ें:

पूर्व सांसद इम्तियाज जलील के सामने AIMIM दफ्तर में जमकर हंगामा, किसके समर्थकों ने काटा बवाल?

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget