एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर प्रकाश आंबेडकर की पार्टी की चौथी लिस्ट जारी, 16 उम्मीदवारों का ऐलान

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने अबतक कुल 67 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर अब उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बीच प्रकाश आंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी ने अपने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में कुल 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इसी के साथ अब तक वंचित बहुजन आघाड़ी की ओर से कुल 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा चुका है.

वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने शहादा विधानसभा सीट, साक्री, तुमसर, अर्जुनी मोरगाव, हदगाव, भोकर, कलमनुरी, सिल्लोड, कन्नड़, औरंगाबाद पश्चिम, पैठण, महाड, गेवराई, आष्टी, कोरेगाव और कराड दक्षिण विधानसभी सीट पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है.

कहां से किसे और किस समाज को टिकट?

वंचित बहुजन आघाड़ी ने शहादा विधानसभा सीट पर अलीबाबा रशीद तडवी को अपना उम्मीदवार बनाया है. ये तडवी समाज से ताल्लुक रखते हैं. इसके साथ ही प्रकाश आंबेडकर की पार्टी ने साक्री सीट से भिमसिंग बटन का टिकट दिया है. ये भिल्ल समाज से आते हैं. तुमसर सीट से भगवान पांडे का मैदान में उतारा है. वो गोंड-गवारी समाज से आते हैं. 

अर्जुनी मोरगाव से दिनेश रामरतन पंचभाई को टिकट

इसके अलावा अर्जुनी मोरगाव से VBA ने दिनेश रामरतन पंचभाई को प्रत्याशी बनाया है. पंचभाई बौद्ध धर्म को मानते हैं. हदगाव विधानसभा सीट से पार्टी ने दिलीप राठोड को चुनावी मैदान में उतारा है. ये बंजारा समाज से आते हैं. भोकर सीट से रमेश राठोड का टिकट दिया गया है, जो बंजारा समाज से ताल्लुक रखते हैं. कलमनुरी से दिलीप तातेराव मस्के को उम्मीदवार बनाया गया है. ये धनगर समाज से आते हैं.

औरंगाबाद पश्चिम से अंजन लक्ष्मण सालवे को टिकट

इसके साथ ही सिल्लोड से मनोहर जगताप, जो बौद्ध धर्म को मानते हैं को टिकट दिया गया है. कन्नड विधानसभा सीट से अय्याज मकबूल शाह को चुनावी मैदान में उतारा गया है. ये फकीर समाज से आते हैं. औरंगाबाद पश्चिम से अंजन लक्ष्मण सालवे को टिकट मिली है. ये बौद्ध समाज से आते हैं. पैठण से अरुण सोनाजी घोडके को उम्मीदवार बनाया गया है. महाड से आरीफ अब्दुल्ला खान देशमुख को प्रत्याशी बनाया गया है. ये मुस्लिम समुदाय से आते हैं.

वहीं, गेवराई सीट से प्रियांका शिवप्रसाद खेडकर को प्रत्याशी बनाया गया है, जो वंजारी समाज से आते हैं. आष्टी से वेदांत सुभाष भादवे को टिकट मिला है. कोरेगाव से चंद्रकांत जानू कांबले और कराड दक्षिण से संजय कोंडीबा गाडे को उम्मीदवार बनाया गया है. बता दें कि महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 23 नवंबर को आएंगे.

ये भी पढ़ें:

'28 के फेरे' में फंसा MVA और महायुती में सीट बंटवारे का पेंच, जानें- कब तक होगा अंतिम फैसला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी क्रेन, शिफ्टिंग के दौरान हादसा, कई घायल
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget