एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: वोट काटकर BJP की मदद कर रही AIMIM? आंकड़े किस तरफ कर रहे इशारा

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले उन पार्टियों की भी चर्चा शुरू हो गई है, जिससे चुनाव में वोट कटने का खतरा रहता है और AIMIM अभी विपक्ष के निशाने पर है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी एआईएमआईएम ने कांग्रेस और शरद पवार (Sharad Pawar) की एनसीपी को गठबंधन का ऑफर दिया था, लेकिन उन्हें कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला, जबकि महाराष्ट्र की ये विपक्षी पार्टियां आरोप लगाती हैं कि एआईएमआईएम वोट काटने वाली पार्टी है और अंतत: इससे बीजेपी को मदद मिलती है. हालांकि चुनावी आंकडे़ कुछ और ही इशारा करते हैं. 

एआईएमआईएम के चुनावी आंकड़े देखें तो 2019 में इसने 44 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल दो सीटें मालेगांव और धुले जीत पाई. औरंगाबाद सेंट्रल, औरंगाबाद पूर्व, भायखला और सोलापुर सिटी सेंट्रल में दूसरे स्थान पर रही, जबकि 13 अन्य सीटों पर इसका प्रभाव दिखा. इन 13 में से बीजेपी-शिवसेना ने सात और कांग्रेस-एनसीपी ने छह सीटें जीती थीं. एआईएमआईएम का वोट शेयर केवल 1.34 प्रतिशत था.

जब औरंगाबाद सेंट्रल से जीते मुस्लिम नेता
2014 में भी जीत का आंकड़ा यही रहा. इसे दो सीटें मिलीं, लेकिन तब वोट शेयर एक प्रतिशत से भी कम था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक उस चुनाव में अप्रत्याशित परिणाम रहा और यह पहली बार एआईएमआईएम दो सीट जीत गई थी. पत्रकार से नेता बने इम्तियाज जलील ने चुनाव जीता और फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वह निर्वाचित हुए. इस तरह वे औरंगाबाद सेंट्रल का प्रतिनिधित्व करने वाले पहले मुस्लिम प्रतिनिधि बने. 

किस तरफ शिफ्ट हुए मुस्लिम मतदाता?
हालांकि, इम्तियाज जलील 2024 में औरंगाबाद लोकसभा सीट से 1.30 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हार गए थे, जिससे मुस्लिम मतदाताओं के बीच एआईएमआईएम की पैठ को लेकर सवाल उठने लगे हैं. ऐसा लग रहा है कि मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव बीजेपी का ज्यादा प्रभावी तरीके से विरोध करने वाली पार्टी की तरफ हो गया है.

आंतरिक कलह से जूझ रही एआईएमआईएम
वहीं, एआईएमआईएम आंतरिक कलह से भी जूझ रही है, जहां कार्यकारी अध्यक्ष गफ्फार कादरी और फैयाज अहमद को दरकिनार किया गया है. ये सभी इम्तियाज जलील पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने बीजेपी से मौन समझौता कर लिया है. कादरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमें पता है कि बीजेपी और शिवसेना से कितने पैसे लिए गए हैं. इम्तियाज जलील मुस्लिम समुदाय को बेवकूफ नहीं बना सकते. कादरी ने ये आरोप तब लगाए हैं, जब उनका विधानसभा चुनाव में टिकट कट सकता है.

ये भी पढ़ें- MVA सीट शेयरिंग: उद्धव ठाकरे की पार्टी का क्रिकेट वाला फॉर्मूला, संजय राउत बोले- 'देश चाहता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget