एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: महाराष्ट्र के BJP नेताओं को अमित शाह का संदेश, 'चुनाव से पहले दूर कर लें...'

Maharashtra Election 2024: अमित शाह ने महाराष्ट्र में हर मतदान केंद्र पर 10 कार्यकर्ता नियुक्त करने को कहा है. ये कार्यकर्ता दशहरा से चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे.

Maharashtra Assembly Election 2024: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (1 अक्तूबर) को महाराष्ट्र में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों से पहले आंतरिक मतभेदों को दूर करने को कहा. बीजेपी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने मुंबई में एक पार्टी सभा में कहा कि जिस संगठन के कार्यकर्ता अलग-अलग दिशाओं में काम करते हैं, वह संगठन कभी सफल नहीं हो पाता है.

अमित शाह ने कहा, "अगर किसी विधायक या सांसद को लेकर निराशा है तो सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जाना चाहिए, ताकि मतदाता पार्टी के साथ बने रहें. बीजेपी नेता ने स्थानीय नेताओं से हर मतदान केंद्र पर 10 कार्यकर्ता नियुक्त करने को कहा. ये कार्यकर्ता दशहरा (12 अक्टूबर) से लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहें."

वार्ड स्तर तक पहुंचे कार्यकर्ता- अमित शाह
उन्होंने कहा, "पार्टी कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर तक पहुंचना चाहिए और इससे हमारी जीत सुनिश्चित होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि वे नए पार्टी सदस्यों का नामांकन करते समय वोट मांगने से बचें. पंजीकरण करते समय नए सदस्यों से बीजेपी को वोट देने के लिए न कहें. एक बार जब वे सदस्य बन जाते हैं, तो उन्हें मतदान का महत्व पता चल जाएगा."

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमित शाह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 20 नए मतदाताओं को जोड़ने की इच्छा रखनी चाहिए. असहमति तब होती है जब लोग एक साथ काम करना शुरू करते हैं. हमें इस तरह की असहमतियों को दूर करने में सक्षम होना चाहिए.

बीजेपी जल्द शुरू करेगी 'घर चलो अभियान'

वहीं महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मीडिया से कहा कि अमित शाह ने महाराष्ट्र बीजेपी को 'घर चलो अभियान' शुरू करने के लिए कहा है. इसके जरिए हमारी सरकार के विकास कार्यों के संदेश के साथ हम राज्य के हर घर तक पहुंचेंगे.

बता दें बीजेपी राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना और एनसीपी भी शामिल हैं. वहीं पिछले महीने अमित शाह ने विदर्भ क्षेत्र का दौरा किया था, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय विधायकों के साथ-साथ उत्तर महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र का भी दौरा किया था.

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने महाराष्ट्र में 164 विधानसभा सीटों में से 105 पर जीत हासिल की थी, तब पार्टी का अविभाजित शिवसेना के साथ गठबंधन था. मुंबई की 36 विधानसभा सीटों में से भगवा पार्टी ने 16 पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा और राज्य में 28 लोकसभा सीटों में से उन्हें सिर्फ नौ पर जीत मिली.

यह भी पढ़ें: ठाणे: स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 38 छात्र अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अखबारों में कटौती; अब ऐसे खबरें पढ़ेंगे मंत्री
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग
BMC: 6 महीने पहले खरीदी गई स्कॉर्पियो गाड़ियां पसंद नहीं आईं, अब इनोवा की मांग

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget