एक्सप्लोरर

'तो राज ठाकरे को बनना चाहिए मुख्यमंत्री', शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने क्यों कही ये बात?

Maharashtra Election 2024: संजय राउत ने कहा कि एक महीने में ऐसा क्या हुआ है कि राज ठाकरे ने यह कहा कि देवेंद्र फडणवीस के अगले मुख्यमंत्री बनने के साथ महायुति सरकार सत्ता में लौटेगी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है. इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने के फैसले पर सवाल उठाया.

संजय राउत ने कहा, "बमुश्किल एक महीने में ऐसा क्या हुआ है कि राज ठाकरे ने यह कहा कि देवेंद्र फडणवीस के अगले मुख्यमंत्री बनने के साथ महायुति सरकार सत्ता में लौटेगी? क्या ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का कोई दबाव है?"

'बीजेपी को मिलेंगी 50 सीटें'
महायुति की वापसी पर राज ठाकरे के विश्वास पर तंज कसते हुए संजय राउत ने भविष्यवाणी की कि बीजेपी 50 सीटें भी हासिल करने में विफल हो सकती है, जबकि एमएनएस को 150 सीटें मिल सकती हैं. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी नवंबर के बाद नई सरकार बनाना चाहती है या उसका हिस्सा बनना चाहती है, तो उसे अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा.

राउत ने मनसे और बीजेपी दोनों पर कटाक्ष करते हुए कहा, "तो ऐसे मामले में राज ठाकरे को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. हम पिछले 25 वर्षों से राज्य की राजनीति में यह मजाक देख रहे हैं. यह हास्यास्पद है."

'कैसे बदल गया विचार'
राज ठाकरे की आलोचना करते हुए, संजय राउत ने पूछा, "मनसे प्रमुख का विचार कैसे बदल गया है, जबकि उन्होंने पहले कहा था कि फडणवीस या केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मदद करना इस राज्य के लोगों का अपमान है."

देवेंद्र फडणवीस को बताया था अगला सीएम
बता दें कि शिवसेना (यूबीटी) नेता की यह टिप्पणी राज ठाकरे द्वारा हाल ही में फडणवीस के साथ महायुति सरकार के लिए समर्थन देने और एमएनएस के इसमें शामिल होने की घोषणा के बाद आई है. इसने न केवल राजनीतिक हलचल मचाई है, बल्कि कई सवाल भी खड़े किए हैं.

माहिम में त्रिकोणीय मुकाबला
इसके अलावा, उनके बेटे अमित राज ठाकरे त्रिकोणीय लड़ाई में माहिम सीट से अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं. लेकिन, महायुति के सहयोगी शिव सेना के सदानंद एस. सरवनकर और शिवसेना (यूबीटी) के स्थानीय नेता महेश सावंत के मुकाबले उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें

'नहीं देना चाहिए था, अब हम...', नवाब मलिक को टिकट देने पर बीजेपी नेता आशीष शेलार का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
दूध के नाम पर जहर का खेल! डेयरी पर FDA की रेड, 950 किलो मिलावटी पनीर-घी जब्त
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
मुंबई: पत्नी के चरित्र पर था शक, हत्या कर फरार हो गया पति
महाराष्ट्र में तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 44 नेता, अयोग्य घोषित
महाराष्ट्र में तीन साल तक चुनाव नहीं लड़ पाएंगे 44 नेता, अयोग्य घोषित

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget