एक्सप्लोरर

मुंबई में महायुति पर AAP नेता संजय सिंह का हमला, BJP को बताया 'भारतीय जेबकतरा पार्टी'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि यहां मराठी लोगों में गुस्सा है. उद्धव ठाकरे और शरद पवार की पार्टी तोड़ी गई. इनके विधायकों को चुरा लिया.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. इस बीच महाविकास अघाड़ी उम्मीदवार के लिए प्रचार करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुझे अफसोस है कि देश के पीएम दस साल प्रधानमंत्री रहने के बाद कह रहे हैं कि अगर आप एकजुट रहेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे.

आप सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, ''ये भारतीय जेबकतरा पार्टी है. यहां मराठी लोगों में गुस्सा है कि उद्धव ठाकरे जी की पार्टी तोड़ी गई, उनके तीर कमान की चोरी की गई. उनके विधायकों को चोरी कर लिया गया. शरद पवार की पार्टी तोड़ी गई.''

शिवाजी महाराज की मूर्ति में लोग भ्रष्टाचार कर रहे- संजय सिंह
 
उन्होंने आगे कहा, ''महाराष्ट्र की जनता के साथ प्रधानमंत्री सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रहे हैं. लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट महाराष्ट्र से उठाकर गुजरात लेकर चले गए. आज महाराष्ट्र बेरोजगारी में नंबर वन है, आज किसान आत्महत्या के मामले में नंबर वन है. आपने इस राज्य में यह स्थिति पैदा की है. आज छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति में लोग भ्रष्टाचार कर रहे हैं.''

महायुति सरकार को लोग हराने का काम करेंगे- संजय सिंह

AAP नेता ने आगे कहा, ''अगर भ्रष्टाचार के कारण वह मूर्ति टूट जाती है, तो मराठी लोग इस अपमान का बदला लेंगे और शिंदे सरकार को हराने का काम करेंगे. इस बार के चुनाव में आप देखेंगे कि महाविकास अघाड़ी भारी बहुमत से जीतेगी. महायुति की यह सरकार अवसरवादियों का संगठन है और लोग उन्हें हराने का काम करेंगे.'' 

संजय सिंह ने पीएम से की इस्तीफे की मांग

संजय सिंह ने अफसोस जताते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री दस साल पद पर रहने के बाद कह रहे हैं कि अगर आप एकजुट रहेंगे तो आप सुरक्षित रहेंगे. इसका मतलब है कि वे हिंदुओं को कायर मानते हैं और खुद को भी कायर मानते हैं. अगर दस साल के बाद आप भारत के प्रधानमंत्री थे. अगर आप देश के लोगों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं तो आप घास छील रहे थे. अब तक आपको इस्तीफा दे देना चाहिए. आपको इस पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है. 

'बंटोगे तो कटोगे' पर क्या बोले संजय सिंह?

उन्होंने आगे कहा, ''दूसरा आपने नारा दिया है बंटोगे तो कटोगे, मैं महाराष्ट्र की जनता से कहना चाहता हूं कि न बंटिए न कटिए मिल के भाजपा को रपटिए. इनको हटाइए यहां से. अगर बंटोगे तो सरकारी अस्पताल बंद हो जाएंगे, किसान आत्महत्या करेगा. युवा आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे. भारतीय सेना को ठेके पर रखा जाएगा.''

आप नेता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप बंटे नहीं और बीजेपी को नहीं हराया तो आपकी जेब कट जाएगी. लोगों को एक सौ दस रुपए का पेट्रोल मिला और सौ रुपए का डीजल मिला, ढाई सौ रुपए का सरसों का तेल मिला और तीन सौ रुपए का टमाटर मिला. ये हमने कब देखा, भाजपा के राज में देखा.''

ये भी पढ़ें:

BJP ने क्यों दिया 'एक हैं तो सेफ हैं' का नारा, किरीट सोमैया ने बताई वजह, TISS की रिपोर्ट का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget