एक्सप्लोरर

चुनावी मैदान में उतरे बागियों पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'गठबंधन में ऐसी चीजें...'

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बागियों को लेकर कहा कि हम साथ बैठेंगे और बागियों को मनाने की कोशिश करेंगे. हम बदलाव लाना चाहते हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने बुधवार (30 अक्टूबर) को दावा करते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी (MVA) 90 फीसदी सीटों पर बागियों को मनाने में सफल रही है, जहां से उन्होंने गठबंधन के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दाखिल किया था. उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों ने 96 सीटों पर नामांकन दाखिल किया है.

चुनाव मैदान में मौजूद बागियों के बारे में पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा, ''गठबंधन में ऐसी चीजें होती रहती हैं. हम साथ बैठेंगे और बागियों को मनाने की कोशिश करेंगे. हम बदलाव लाना चाहते हैं और ऐसा करने के लिए सभी को साथ रहना होगा. हमने ऐसी 90 प्रतिशत सीटों पर पार्टी कार्यकर्ताओं (जिन्होंने आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ विद्रोह किया था) को मना लिया है.'' 

असंतुष्ट उम्मीदवारों को मनाने का प्रयास करेंगे- संजय राउत

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक संजय राउत ने आगे कहा, ''शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे, एनसीपी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार और कांग्रेस नेतृत्व असंतुष्ट उम्मीदवारों को मनाने के लिए प्रयास करेंगे. नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 4 नवंबर है. उन्होंने स्वीकार किया कि जब तीन पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ती हैं, तो पार्टियों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी सीमित सीटों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

सांगली और अलीबाग सीटों पर जहां एमवीए घटक शिवसेना ( यूबीटी) और सहयोगी पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी (पीडब्ल्यूपी) ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं, राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने 2019 में ये सीटें जीती थीं. हालांकि, वह अभी भी इन सीटों पर बातचीत करने के लिए तैयार है क्योंकि पीडब्ल्यूपी MVA का हिस्सा है. जब उनसे पूछा गया कि क्या कुछ सीटों पर सांगली पैटर्न देखा जाएगा? इस पर संजय राउत ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा कि क्या उसके सहयोगी ने भी इसका पालन किया है? 

महाराष्ट्र में सभी सीटों पर एक ही चरण में विधानसभा के चुनाव होने हैं. सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें:

राज ठाकरे के बेटे के सामने एकनाथ शिंदे गुट ने क्यों उतारा उम्मीदवार? अब देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
महाराष्ट्र के सोलापुर में गिरा स्कूल का स्लैब, 13 छात्र घायल
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
मराठी नहीं आती तो कैंसिल होगा लाइसेंस! महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा
'अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा...' संजय राउत का बड़ा दावा

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget