एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: संजय निरुपम बोले, 'राहुल गांधी विपक्ष हैं, निशाना साधना उनका काम लेकिन...'

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे गुट के नेता संजय निरूपम ने कहा कि लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं जारी रहे, इसलिए जरूरी है कि राज्य में महायुति की सरकार आए.

Maharashtra Election 2024 News: महाराष्ट्र चुनावी जंग के लिए तैयार है. राजनीतिक रण में सियासी पार्टियों के योद्धा मुकाबले के लिए खड़े हैं. विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार सोमवार (18 नवंबर) को शाम पांच बजे थम गया. इस बीच शिवसेना के उम्मीदवार और पूर्व राज्यसभा सांसद संजय निरुपम ने मीडिया से बातचीत करते हुए महायुति सरकार की जमकर तारीफ की. साथ ही महाविकास अघाड़ी के घटक दलों को निशाने पर भी लिया.

संजय निरुपम ने कहा, ''महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. लोगों के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई गई हैं और इनको जमीन पर लागू किया गया है. इसमें लाड़ली बहना योजना और लाडला भाई योजना है. किसानों, मजदूरों, नौजवानों और समाज के हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की गई हैं.''

मुंबई में जो विकास हो रहा है, वो सभी को दिख रहा- संजय निरूपम

उन्होंने आगे कहा, ''पूरी मुंबई में जो विकास हो रहा है, वो सभी को दिख रहा है. विकास की ये धारा बहती रहे और लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं जारी रहे, इसलिए जरूरी है कि महाराष्ट्र में महायुति की सरकार आए. पिछले 15-20 दिनों से बहुत प्रचार किया है और लोगों तक पहुंचने की कोशिश की है.''

संजय निरूपम का राहुल गांधी पर हमला

जब उनसे पूछा गया कि मुंबई में राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा. इस सवाल पर संजय निरुपम ने कहा, ''वो विपक्ष में हैं और उनका काम निशाना साधने का है. लेकिन उनको यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि झूठ नहीं बोला जाए और गलत नैरेटिव नहीं फैलाया जाना चाहिए. लोकसभा चुनाव के समय संविधान बदलने और आरक्षण को खत्म करने का दुष्प्रचार किया गया था. उससे लोग बहकावे में आ गए थे, जिससे नुकसान भी हुआ था.''

वो लोग बहुत झूठ बोलते हैं- संजय निरूपम

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''महाराष्ट्र के समझदार मतदाताओं से हमने अपील की कि वो उनके दुष्प्रचार में नहीं आएं. वो लोग बहुत झूठ बोलते हैं.'' बता दें कि चुनावी राज्य महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों का प्रचार सोमवार शाम 5 बजे थम गया. प्रदेश में 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा, वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को सामने आएंगे.

ये भी पढ़ें:

मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP-RSS पर साधा निशाना तो रामदास अठावले बोले, 'समाज में फूट डालने...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget