एक्सप्लोरर

अपने भाई राज ठाकरे के 5 साल पुराने फैसले का सम्मान करेंगे उद्धव ठाकरे? तेज हुई चर्चा

Maharashtra Election 2024: राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे पहली बार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं. माहिम सीट से उन्हें पार्टी ने टिकट दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इस बार कई वजहों से अहम बन गया है. शिवसेना और एनसीपी में विभाजन के बाद पहली बार राज्य में चुनाव हो रहा है. ऐसे में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार मैदान में उतार रही है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) अपने दम पर चुनाव लड़ रही है. 

इस बार के चुनाव में एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने अपने बेटे अमित ठाकरे को भी मैदान में उतारा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या उद्धव ठाकरे अपने भतीजे के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे या नहीं. क्योंकि अमित ठाकरे से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे 2019 में पहली बार चुनाव मैदान में उतरे थे. उस वक्त आदित्य ठाकरे ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी. आदित्य ठाकरे, ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने वाले पहले व्यक्ति थे. 2019 में जब आदित्य ठाकरे ने वर्ली सीट से चुनाव लड़ा था, उस उस वक्त चाचा राज ठाकरे ने वर्ली से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था. 

उद्धव माहिम सीट से उम्मीदवार उतारेंगे या नहीं? 
ऐसे में अब उद्धव ठाकरे के भतीजे अमित ठाकरे चुनावी मैदान में उतर गए हैं. वहीं उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से अभी विधानसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की गई है. ऐसे में सबका ध्यान इस बात पर है उद्धव ठाकरे माहिम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार उतारेंगे या नहीं.

एबीपी माझा के मुताबिक, माहिम विधानसभा क्षेत्र उद्धव ठाकरे का गढ़ रहा है. लेकिन अब अमित ठाकरे की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि ठाकरे माहिम से अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेंगे. वहीं कहा ये भी जा रही है कि दादर-माहिम सीट शिवसेना ठाकरे समूह की उम्मीदवारी को लेकर दो नामों पर विचार चल रहा है. मातोश्री में उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में माहिम विधानसभा के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी. जिसके बाद माहिम सीट को लेकर फैसला लिया जाएगा.

शिवसेना शिंदे गुट उतार चुका है अपना प्रत्याशी
वहीं दूसरी ओर शिवसेना शिंदे गुट की तरफ से माहिम विधानसभा सीट पर प्रत्याशी उतारा जा चुका है. सदा सरवणकर को यहां से उम्मीदवार बनाया गया है. उनका मुकाबला अमित ठाकरे से होगा. वहीं उद्धव ठाकरे की भूमिका पर सबकी नजर है. टिकट को लेकर यहां उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से महेश सावंत और पूर्व नगरसेवक प्रकाश पाटणकर का नाम चर्चाओं में हैं. माहिम इलाके में प्रकाश पाटणकर का दबदबा भी है. तो माहिम में ठाकरे से किसे मौका मिलेगा या फिर ठाकरे अपने भतीजे के लिए माहिम से हटेंगे ये देखना अहम होगा.

यह भी पढ़ें: एकनाथ शिंदे ने जताया सदा सरवणकर पर भरोसा, चौथी बार माहिम सीट से बने उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget