एक्सप्लोरर

Maharashtra Election 2024: उद्धव ठाकरे गुट और BJP के बीच छिड़ी 'हिंदुत्व' की जंग, इस तरह एक-दूसरे पर बोला हमला

Maharashtra Election 2024: उद्धव ठाकरे गुट और बीजेपी के बीच हिंदुत्व को लेकर जंग छिड़ी नजर आ रही है. इस बीच महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार भी तेज होता जा रहा है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी और उद्धव ठाकरे गुट में हिंदुत्व को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है. दोनों पार्टियां एक दूसरे पर जमकर तंज कस रही हैं. सबसे पहले उद्धव गुट की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर शिवाजी पार्क में आचार संहिता के दौरान पोस्टरबाजी करने का आरोप लगाया. इसपर पलटवार करते हुए बीजेपी ने उद्धव ठाकरे की तरफ से दिवाली की शुभकामना देने पर तंज कसा.

वहीं अब उद्धव गुट ने फिर से एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा, "लोकसभा में बीजेपी ने राम मंदिर को मुद्दा बना कर चुनाव लड़ा था. आधे अधूरे मंदिर में ही भगवान श्रीराम को बैठा दिया गया, यह कैसा हिंदुत्व है."

नामांकन खत्म होने के बाद प्रचार-प्रसार तेज
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नामांकन खत्म होने के साथ ही सियासी पारा चढ़ने लगा है. राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार को सियासी धार देने का प्लान बना लिया है. महायुति गठबंधन को टक्कर देने के लिए महा विकास आघाड़ी ने रणनीति बनाई है. इसके तहत राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्किकार्जुन खरगे नागपुर से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे.

वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे शिवसेना का मजबूत गढ़ माने जाने वाले कोंकण से मिशन-महाराष्ट्र का बिगुल फूकेंगे. इस इलाके में सीएम एकनाथ शिंदे के अलावा नारायण राणे का भी दबदबा है. इसलिए ठाकरे ने अपने विरोधियों को गढ़ में चुनौती देने की स्ट्रैटेजी बनाई है.

25 रैलियों को संबोधित करेंगे उद्धव ठाकरे
नागपुर में संविधान सम्मान सम्मेलन के बाद मुंबई में महा विकास अघाड़ी के कार्यक्रम में एनसीपी (SP) के शरद पवार, शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे राहुल गांधी और मल्किकार्जुन खरगे के साथ मंच शेयर कर एकजुटता का संदेश देंगे.

बता दें कि उद्धव ठाकरे 5 नवंबर से लेकर 17 नवंबर के बीच कुल 25 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. वहीं शरद पवार भी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में रैलियां करेंगे.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election: BJP के विरोध के बीच नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर अजित पवार का बड़ा बयान, '4 तारीख को...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
नागपुर में लव ट्रैंगल का खूनी अंजाम, हिस्ट्रीशीटर की हत्या
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget