एक्सप्लोरर

गठबंधन का गणित! शिवसेना के टिकट पर लड़ेंगी BJP प्रवक्ता शाइना NC, शिंदे गुट की लिस्ट में नाम

Shiv Sena Candidate List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने तीसरी लिस्ट में 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है. वहीं, दो सीटों पर सहयोगी दलों को टिकट दिया है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी शिवसेना ने सोमवार (28 अक्टूबर) को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में शिवसेना के 13 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है. इसमें बीजेपी नेता शाइना एनसी का भी नाम शामिल है. शिंदे गुट ने शाइना एनसी को मुंबादेवी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है.

एकनाथ शिंदे गुट की ओर से जारी इस लिस्ट में 13 शिवसेना उम्मीदवारों के अलावा 2 सहयोगी दलों की सीटों का भी जिक्र किया गया है. शिवसेना कोटे की एक सीट पर जनसुराज्य पक्ष को मिली है. हातकणंगले सीट से जनसुराज्य पक्ष के उम्मीदवार अशोकराव माने होंगे. जबकि शिरोल सीट से राजश्री शाहुविकास आघाडी के उम्मीदवार राजेंद्र शामगोंडा पाटील येड्रावकर होंगे.

शिवसेना की तीसरी लिस्ट में कौन-कौन उम्मीदवार?

महाराष्ट्र में शिवसेना ने अपनी तीसरी लिस्ट में सिंदखेडराजा से शशिकांत नरसिंगराव खेडेकर को टिकट दिया है, वहीं, घनसवांगी से हिकमत बलीराम उढाण को उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा कन्नड से संजना जाधव, कल्याण ग्रामीण से राजेश गोवर्धन मोरे, भांडूप पश्चिम से अशोक धर्मराज पाटील को मैदान में उतारा गया है. वहीं, संगमनेर से अमोल धोंडीबा खताल, श्रीरामपुर से भाऊसाहेब मल्हारी कांवले को मैदान में उतारा है.

इसके अलावा नेवासा विधानसभा सीट से पार्टी ने बिठुलराव वकीलराव लंघे पाटील को टिकट दिया है. वहीं, धाराशिव से अजित बाप्पासाहेब पिंगले को प्रत्याशी बनाया गया है. करमाला से दिग्विजय बागल का उम्मीदवार बनाया गया है. बार्शी से राजेंद्र विठुल राउत को चुनाव मैदान में उतारा गया है. गुहागर से राजेश रामचंद्र बेंडल को मौका दिया गया है.

इससे पहले रविवार की रात भी शिवसेना ने 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. शिंदे गुट की शिवसेना ने अपनी पहली सूची में 45 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. अब तक पार्टी कुल 80 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. 

महाराष्ट्र में कब है विधानसभा चुनाव?

बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में चुनाव होने हैं. राज्य में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित होने के बाद सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Election: मुंबई BJP में बड़ी बगावत, पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी निर्दलीय करेंगे नामांकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
'तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं...', पुणे में राहुल गांधी के मंच से बोलीं नेहा राठौर
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
महाराष्ट्र: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके पर केस दर्ज, क्या हैं आरोप?
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
'राहुल गांधी से डरी BJP, पुणे में कार्यक्रम कर रही बाधित', बोले रोहित पवार
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget