एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: ठाणे में प्रचार के दौरान CM शिंदे के बैग की जांच, दूसरी बार हुआ सामान चेक

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान के बीच EC के अधिकारियों ने ठाणे में CM एकनाथ शिंदे का बैग चेक किया. इससे पहले पालघर में शिंदे का बैग चेक किया गया था.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेजी से जारी है. इस बीच चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बैग की एक बार फिर जांच की है. इस चुनाव में ये दूसरी बार है जब उनके बैग की जांच की गई. इससे पहले पालघर में सीएम शिंदे का बैग चेक किया गया था.

पालघर के कोलवाडे पुलिस परेड ग्राउंड में हेलीपैड पर CM शिंदे का बैग चेक किया गया. हेलीपैड पर उतरने के बाद ही उनके बैग की जांच की गई थी. 

देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार का भी बैग हुआ चेक

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का बैग भी चेक किया गया था. बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस संबंध में एक वीडियो भी शेयर किया था. इसमें सुरक्षाकर्मी फडणवीस के का बैग चेक करते हुए नजर आ रहे हैं. बीजेपी की ओर से ये भी कहा गया कि सभी को संवैधानिक व्यवस्था का पालन करना चाहिए. 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार के बैग की भी जांच हुई थी. बुधवार (13 नवंबर) को चुनाव कर्मियों ने अजित पवार के बैग की तलाशी ली थी. इस दौरान एनसीपी अध्यक्ष ने कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे उपाय करना जरुरी हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि हर किसी को कानून का सम्मान करना चाहिए.

उद्धव ठाकरे का बैग चेक होने पर गरमाई थी राजनीति

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का बैग चेक किया गया था. चुनाव प्रचार करने के लिए लातूर और यवतमाल जिलों में पहुंचने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उनके बैग की जांच की थी. शिवसेना (यूबीटी) ने बैग चेक करते हुए वीडियो भी जारी किया था. यवतमाल में बैक चेक होने के बाद उन्होंने बीजेपी को घेरा था. 

उद्धव ठाकरे ने कहा था कि जिस तरह से मेरा बैग चेक किया गया, उसी तरह से पीएम मोदी और अमित शाह के बैग को भी चेक करने का साहस दिखाना चाहिए. बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही फेज में 20 नवंबर को मतदान होगा. वहीं, 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे.

ये भी पढ़ें:

एकनाथ शिंदे गुट के नेता ने ओवैसी भाइयों के खिलाफ EC से की शिकायत, भड़काऊ भाषण का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
सोनम वांगचुक को ले जाने के विरोध में मुंबई में प्रदर्शन, शरद पवार गुट के छात्र नेता डिटेन
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप
महाराष्ट्र: जलगांव में ट्रैक्टर के बकाए को लेकर महिला से दरिंदगी! बंदूक की नोक पर किया गैंगरेप

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget