एक्सप्लोरर

‘लाडली बहन योजना की लाभार्थी MVA की रैली में दिखे तो...’, विवादित बयान पर BJP सांसद को देनी पड़ी सफाई

Maharashtra Election 2024: बीजेपी सांसद धनंजय महादिक ने महाविकास अघाड़ी पर सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच भ्रांतियां फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जनता इस अफवाह को नहीं भूलेगी.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान हाई होता जा रहा है. इसी बीच बीजेपी के राज्यसभा सांसद धनंजय महादिक का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लाडली बहन योजना की कोई भी लाभार्थी महाविकास आघाड़ी की रैली में दिखे तो उसकी फोटो लो और वीडियो बनाओ, फिर उनके नाम मुझे भेजो. ताकि मैं उन महिलाओं को सबक सिखा सकूं. 

बीजेपी सांसद के बयान पर महाविकास अघाड़ी ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सांसद धनंजय महादिक खुले मंच से गुंडों की तरह महिलाओं को धमका रहे हैं. यही बीजेपी के असली चाल, चरित्र और चेहरे का सबूत है. बीजेपी सिर्फ महिला सम्मान का ढोंग करती है. महाराष्ट्र की जनता महिलाओं को सबक सिखाने वाले लोगों को करारा जवाब देगी.

विवाद हुआ तो बयान पर दी सफाई
सांसद धनंजय महादिक ने बयान को लेकर खुद को घिरता देख सफाई दी है. उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना महाराष्ट्र में काफी पॉपुलर है. 2 करोड़ 30 लाख महिलाओं को इसका लाभ हुआ है. मेरे कहने का मतलब था कि कांग्रेस के साथ कुछ महिलाएं जा रही है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा होगा. हम चाहेंगे कि उनके नाम और फोटो लिया जाए ताकि उन्हें लाभ मिल सके. कांग्रेस ने गलत रूप से इसे लिया और प्रचार कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Congress (@incindia)

‘MVA नेता जनता के बीच भ्रांतियां फैला रहे हैं’
वहीं बीजेपी सांसद ने कोल्हापुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी-महायुति उम्मीदवार अमल महादिक के समर्थन के प्रचार के लिए फुलेवाड़ी में हुई सार्वजनिक बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में महागठबंधन सरकार ने आम नागरिकों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं. लेकिन महाविकास अघाड़ी के नेता इन योजनाओं के बारे में जनता के बीच भ्रांतियां फैला रहे हैं. आम जनता इनमें से किसी भी अफवाह को नहीं भूलेगी. 

सांसद महादिक ने कहा कि निवर्तमान विधायक ने पिछले पांच साल में कोई ठोस काम नहीं किया है. कांग्रेस विधायक ने झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का काम किया है. इसलिए ये परिवर्तन का समय है. इस दौरान बीजेपी सांसद ने अमल महादिक को अधिक से अधिक वोटों से जिताने और  महायुति की सरकार बनाने की अपील की.

यह भी पढ़ें: ‘वोट जिहाद' का जवाब मतों के 'धर्मयुद्ध' से! महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget