एक्सप्लोरर

Maharashtra News: ANC ने किया दो तस्करों को गिरफ्तार, आरोपियों के पास से बरामद हुआ 8 लाख रूपये का 32 किलो गांजा

Maharashtra News: ANC ने घाटकोपर से दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से 8 लाख का गांजा बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपियों को विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है.

Maharashtra: मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच (Mumbai Police Crime Branch) की एंटी नारकोटिक सेल (ANC) ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 8 लाख रुपये कीमत का 32 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद हुआ है.  इस संबंध में पुलिस ने बताया कि, "युवाओं में ड्रग्स (Drugs) की बहुत मांग है, जो मुंबई (Mumbai) और आसपास के इलाकों में सप्लाई की जाती है.

पेट्रोलिंग के दौरान ANC के अधिकारियों ने दबोचा  
एंटी नारकोटिक सेल के अधिकारियों की घाटकोपर यूनिट पीडब्ल्यूडी सीमेंट गोडाउन के पास वैतगवाड़ी और घाटकोपर पश्चिम के खुले प्लाट पर पेट्रोलिंग कर रही थी. उसी दौरान अधिकारियों को दो लोग संदिग्ध रूप में घूमते हुए दिखे, जहां उनमें से एक के सिर पर बोरी थी, वहीं दूसरे संदिग्ध के हाथ में बैग था.  

ANC के डिप्टी कमिश्नर दत्ता नलवाडे ने बताया कि, "उनकी हरकतें संदिग्ध देख अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी, तलाशी के दौरान उनमें से एक आरोपी के पास से 4.25 लाख रूपये की कीमत का और दूसरे आरोपी के पासे से 3.75 लाख रुपये की कीमत का 15 किलोग्राम मारिजुआना (गांजा) बरामद हुआ.

 

Jammu Kashmir: The Kashmir Files पर बोले उमर अब्दुल्ला- फिल्म में बहुत सारी गलत चीजें दिखाईं गईं

 

पकड़े आरोपियों की पहचान घाटकोपर पश्चिम के निवासी महेश सोमा क्षीरसागर उर्फ ​​माचा उम्र 29 साल और अशोक आनंद धोतारे उम्र 25 साल के रूप में हुई है. घाटकोपर के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लता सुतार ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि, उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर लता सुतार ने बताई यह बात
सुतार का दावा है कि, ड्रग्स की युवाओं में बहुत मांग है. इसे सामान को मुंबई और इसके आपास के इलाकों में तस्करों और ग्राहकों को बेचा जाना था. पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि, बरामद ड्रग्स गोवंडी के रहने वाले सलीम नाम के एक व्यक्ति के पास से लाए गए थे. पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम गांजे के मुख्य तस्कर सलीम की तलाश कर रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सलीम की गिरफ्तारी से यह पता चल सकेगा कि गांजा किस राज्य से लाया गया था."

ड्रग्स के दूसरे मामले में बरामद हुआ 5.70 लाख मेफेड्रोन
ड्रग्स के खिलाफ हुई एक दूसरी कार्रवाई में मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी नारकोटिक सेल की आजाद मैदान यूनिट ने, 24 साल के माज़ अयूब खान नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी के पास से 5.70 लाख रुपये की कीमत की 57 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ है. यह आरोपी धारावी का रहने वाला है. पुलिस मुंबई भर में सप्लाई सिंडिकेट चैन को तोड़ने के लिए आगे की जांच कर रही है.

 

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: नवाब मलिक के साथ NCP, BJP ने साधा निशाना, कहा- मंत्री से इस्तीफा नहीं लेना शर्मनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget