एक्सप्लोरर

Amravati में पत्नी और बेटे के सामने केमिस्ट की गला रेंतकर हत्या, नुपुर शर्मा के समर्थन में कर दिया था पोस्ट

Amravati News: अमरावती में एक केमिस्ट की नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने के कारण हत्या कर दी गई. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Amravati Chemist Murder: उदयपुर (Udaipur) में दर्जी कन्हैयालाल तेली की हत्या से ठीक एक हफ्ते पहले, 54 वर्षीय केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हत्या कर दी गई थी. जांचकर्ताओं का अब मानना ​​है कि कोल्हे को कथित तौर पर बीजेपी की नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाली सोशल मीडिया पोस्ट के बदले में मारा गया था, जिन्होंने एक टीवी डिबेट में पैगंबर पर विवादित टिप्पणी की थी.

उमेश कोल्हे के बेटे संकेत कोहले की शिकायत के बाद अमरावती में सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन द्वारा प्रारंभिक जांच में उन्हें 23 जून को दो व्यक्तियों मुदसिर अहमद और 25 वर्षीय शाहरुख पठान को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ में चार और लोगों की संलिप्तता का पता चला. जिनमें से तीन, अब्दुल तौफिक, 24, शोएब खान, 22, और अतिब राशिद, 22 को 25 जून को गिरफ्तार किया गया था. एक अन्य शमीम अहमद फिरोज अहमद फरार है.

पत्नी और बेटे के सामने हुई हत्या

घटना 21 जून को रात 10 बजे से 10.30 बजे के बीच हुई जब उमेश कोल्हे अपनी दुकान 'अमित मेडिकल स्टोर' बंद करके घर जा रहे थे. 27 वर्षीय संकेत और उनकी पत्नी वैष्णवी उनके साथ एक अन्य स्कूटर पर थे. संकेत ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया, 'हम प्रभात चौक से जा रहे थे और हमारा स्कूटर महिला कॉलेज न्यू हाई स्कूल के गेट पर पहुंच गए थे. मोटरसाइकिल पर सवार दो आदमी अचानक मेरे पिता की स्कूटी के सामने आ गए. उन्होंने मेरे पिता की बाइक रोक दी और उनमें से एक ने उनकी गर्दन के बाईं ओर चाकू से वार कर दिया. मेरे पिता गिर गए और खून बह रहा था. मैंने अपना स्कूटर रोका और मदद के लिए चिल्लाने लगा. एक अन्य व्यक्ति आया और तीनों मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के दूसरे बुलावे पर संजय राउत हुए पेश, 10 घंटे के पूछताछ के बाद कही ये बात

आरोपियों की एक अन्य आरोपी में भागने में की थी मदद

आसपास के लोगों की मदद से कोल्हे को पास के एक्सन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अमरावती शहर पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब तक गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों ने हमें बताया है कि उन्होंने एक अन्य आरोपी की मदद मांगी, जिसने उन्हें एक कार और भागने के लिए 10,000 रुपये मुहैया कराए." बकौल इंडियन एक्सप्रेस, अधिकारी ने कहा कि फरार आरोपियों में से एक शख्स ने हत्या के लिए अन्य पांच लोगों को यह काम सौंपा था. उसने उनमें से दो को कोल्हे पर नजर रखने और मेडिकल स्टोर से बाहर निकलने पर अन्य तीन को अलर्ट करने के लिए कहा था. अन्य तीनों ने कोल्हे को रोका और उसकी हत्या कर दी. संकेत की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

गलती से मुस्लिम सदस्यों वाले ग्रुप में शेयर कर दी थी पोस्ट

पुलिस के मुताबकि जांच के दौरान पता चला कि कोल्हे ने व्हाट्सएप पर नूपुर शर्मा का समर्थन करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था. गलती से, उसने मुस्लिम सदस्यों वाले एक ग्रुप पर संदेश पोस्ट कर दिया, जो उसके ग्राहक भी थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक ने कहा कि यह पैगंबर का अपमान है और इसलिए उसे मरना चाहिए. पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाला चाकू, मोबाइल फोन, वाहन और अपराध में इस्तेमाल किए गए कपड़े को जब्त कर लिया है और घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज हासिल कर ली है.

Maharashtra News: सीएम एकनाथ शिंदे के साथ आज गोवा से मुंबई लौटेंगे बागी विधायक, विधानसभा सत्र में होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
'नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में...', रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget