एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: कांग्रेस नेता नाना पटोले के 'पीठ में छुरा घोंपने' वाले बयान पर अजित पवार का पलटवार, जानें क्या कहा

Maharashtra: पवार ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या बीजेपी को यह आरोप लगाना चाहिए कि नाना पटोले ने कांग्रेस में शामिल होने के लिए बीजेपी की पीठ में छुरा घोंपा.

Mumbai News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बयान पर पलटवार किया. पवार ने नाना पटोले के ''पीठ में छुरा घोंपने'' वाले बयान को हास्यास्पद करार दिया है.. पटोले पर पलटवार करते हुए एनसीपी के वरिष्ठ नेता पवार ने आश्चर्य जताया कि क्या बीजेपी को भी पहले उन पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने 2018 में कांग्रेस में शामिल होने के लिए बीजेपी का दामन छोड़ दिया था.

सोच-समझकर बयान दें जिम्मेदार नेता

पवार ने यहां पत्रकारों से कहा कि जिम्मेदार नेताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बयानों का गलत अर्थ न निकाला जाए. पवार ने यह भी कहा कि राज्य के मौजूदा हालात में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में 145 के जादुई आंकड़े को तभी पार कर सकती हैं, जब वह एक साथ हों. गोंडिया जिला परिषद (जेडपी) चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से दूर रखते हुए शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी के प्रतिद्वंद्वी बीजेपी से हाथ मिलाने के एक दिन बाद पटोले ने सहयोगी एनसीपी पर ‘पीठ में छुरा घोंपने’ का आरोप लगाते हुए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) खेमे में बुधवार को विवाद पैदा कर दिया था.

पटोले ने यह भी कहा था कि पार्टी के आगामी उदयपुर सम्मेलन में कांग्रेस आलाकमान को पिछले ढाई साल में की गई एनसीपी की ''साजिशों'' से अवगत कराया जाएगा. पवार ने कहा ''नाना का बयान हास्यास्पद है. आप सभी जानते हैं कि वह बीजेपी छोड़ने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे. तो, क्या बीजेपी को यह आरोप लगाना चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने के लिए पीठ में छुरा घोंपा है?''

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर दोनों दलों के नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं, और कहा कि अगर एमवीए घटकों के बीच समन्वय है तो ऐसे मुद्दे नहीं उठेंगे. पवार ने कहा ''कुछ उदाहरण देने के लिए, हम सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने कुछ तालुका और जिला स्तरों पर (अतीत में) बीजेपी के साथ गठजोड़ किया था. मैं इसे ज्यादा महत्व नहीं देना चाहता, लेकिन जिम्मेदार नेताओं को बोलते समय ध्यान रखना चाहिए कि उनके टिप्पणियों का गलत अर्थ न निकले.''

चुनाव जीतने के लिए गठबंधन का मजबूत होना जरूरी

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना को अपने-अपने आधार बढ़ाने का अधिकार है. एनसीपी नेता ने कहा, ‘‘लेकिन इस समय, मौजूदा स्थिति को देखते हुए, 145 की जादुई संख्या को तभी पार किया जा सकता है जब तीनों दल एक साथ रहें.’’ उन्होंने कहा ''अगर हमारा कार्यकर्ता किसी विपक्षी दल की ताकत बढ़ाने के बजाय हमारे सहयोगी में शामिल हो जाता है तो हमें बुरा महसूस करने की जरूरत नहीं है. बात यह है कि गठबंधन बरकरार रहना चाहिए.''

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: राज ठाकरे को मिली धमकी पर मनसे नेता ने कहा- अगर उन्हें कुछ हुआ तो पूरा महाराष्ट्र जलेगा

Maharashtra Covid-19: महाराष्ट्र में हर हफ्ते बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते सप्ताह कोविड-19 टैली में हुआ 31 फीसदी का इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
मराठी भाषा की अनिवार्यता से ऑटो-रिक्शा चालक परेशान, जानें क्या बोले?
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
मुंबई: घर में उगाई हाइड्रोपोनिक गांजे की फसल, यूट्यूब से तैयार की लैब
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'
नसीम सिद्दीकी बोले- 'PM का रोजगार छीन AI ट्रेनिंग का ऐलान हास्यास्पद'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget