एक्सप्लोरर

Raigarh News: महाराष्ट्र के एक स्कूल में जूते का फीता बांध रहे छात्र के सिर में घुसा भाला, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

Raigarh Accident News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक विद्यालय में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. अभ्यास सत्र के दौरान 15 वर्षीय छात्र के सिर में भाला घुसने से मौत हो गई.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित एक विद्यालय में अभ्यास सत्र के दौरान 15 वर्षीय छात्र की सिर में भाला घुसने से मौत हो गई. पुलिस ने गुरूवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यास सत्र के दौरान अन्य छात्र द्वारा फेंका गया भाला लड़के के सिर में घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हुजेफा दावरे अपने जूते के फीते बांधने के लिए झुका था और उसे यह अंदाजा नहीं था कि नुकीली चीज उसकी ओर आ रही है.

अधिकारी ने क्या बताया?
दिल दहला देने वाला यह मामला बुधवार दोपहर जिले के मनगांव तालुका के गोरेगांव स्थित पुरार में आईएनटी इंग्लिश स्कूल का है, जहां बच्चे विद्यालय के मैदान में भाला फेंकने का अभ्यास कर रहे थे. अधिकारी ने बताया कि दावरे भी भाला फेंक दल का हिस्सा था, जो तालुका स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे. आगे अधिकारी ने बताया कि अभ्यास सत्र चल रहा था कि तभी एक साथी छात्र ने भाला फेंका.

अधिकारी के मुताबिक, दावरे यह भांपने में विफल रहा कि नुकीली लंबी छड़ उसकी दिशा में ही आ रही है. बच्चा अपने जूते के फीते बांधने के लिए जैसी ही झुका, भाला उसके सिर में आकर लगा. अधिकारी ने बताया कि सिर में भाला लगने के बाद बच्चा मौके पर ही गिर गया. लगातार बह रहे खून से छात्र की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई.

मामले की जांच शुरू कर दी गई है
उन्होंने बताया कि जिले की गोरेगांव पुलिस ने फिलहाल दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं भाला फेंकने वाले छात्र की ओर से तो कोई लापरवाही नहीं हुई.  पुलिस ने विद्यालय और खेल मैदान को कवर करने वाले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी मांगी है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है.

ये भी पढे़ं: Maharashtra News: राहुल गांधी ने अपनी रैली का नाम 'भारत जोड़ो यात्रा' क्यों रखा? कांग्रेस के विरोध पर BJP नेता ने किया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget