एक्सप्लोरर

Maharashtra: ठाणे में पालतू जानवरों के मसले पर हाउसिंग सोसाइटियों का 3 दिवसीय सम्मलेन आज से, जानें क्या है मसला? 

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे जिला सहकारी आवास संघ लिमिटेड के अध्यक्ष सीताराम राणे ने के मुताबिक 2,500 आवासीय सोसायटियों के लगभग 25 हजार लोग 3 दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे. 

Maharashtra Latest News: महाराष्ट्र के ठाने जिले में स्थित हाउसिंग सोसायटियों का का तीन दिवसीय सम्मेलन आज से शुरू होगा. सम्मेलन का विषय हाउसिंग सोसाइटियों में पालतू जानवरों खासकर कुत्तों के काटने से उत्पन्न समस्याओं पर केंद्रित है. करीब 2500 आवासीय सोसायटियों के प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान इस मसले पर चर्चा करेंगे.

ठाणे जिला सहकारी आवास संघ लिमिटेड के अध्यक्ष सीताराम राणे ने 26 दिसंबर को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ठाणे की 2,500 आवासीय सोसायटियों ने पहले ही "महा अधिवेशन" के लिए पंजीकरण करा लिया है. इस अधिवेशन में लगभग 25 हजार लोगों के भाग लेने की उम्मीद है.

इन समस्याओं पर RWA के प्रति​निधि करेंगे चर्चा 
 
सीताराम राणे ने कहा कि पालतू जानवरों से जुड़े मुद्दे आवासीय परिसरों में तनाव और संघर्ष के साथ-साथ कानून और व्यवस्था की समस्या भी पैदा कर रहे हैं. पशु कल्याण संगठनों के हस्तक्षेप के कारण ऐसी समस्याओं का समाधान निकालने में कइ तरह की मुश्किलें आ रही हैं.

उन्होंने पालतू जानवरों की वजह से बच्चों की सुरक्षा को लेकर उत्पन्न समस्या पर चिंता व्यक्त की. साथ ही बताया कि कुछ मामलों में कुत्तों के काटने से गंभीर चोटें आई हैं तथा यहां तक ​​कि मौतें भी हुई हैं.

ठाणे जिला सहकारी आवास संघ लिमिटेड के अध्यक्ष सीताराम राणे ने पालतू जानवरों के रख-रखाव के संबंध में कड़े नियमों के कार्यान्वयन का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे गाइडलाइंस सहकारी समिति के नियमों में शामिल किया जाना चाहिए, जिससे समस्या का स्थायी समाधान तक पहुंचना संभव हो. 

बता दें कि मुंबई, पुणे ठाणे सहित महाराष्ट्र के कई शहरों ने हाउसिंग सोसायटियों में कुत्तों के काटने की समस्याओं ने गंभीर रूप धारण कर लिया है. भीड़भाड़ वाली हाउसिंग सोसाइटियों में में बिल्लियों और कुत्तों जैसे पालतू जानवरों को पालने वाले शहरी और एकल परिवारों की संख्या में बढ़ोतरी से यह समस्या उठ खड़ी हुई है. 

सोसा​यटियों में कुत्तों और बिल्लियों की वजह से इनके मालिकों और हाउसिंग सोसाइटियों के अन्य सदस्यों के बीच लड़ाई तक की नौबत उठ खड़ी होती हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए ठाणे जिला सहकारी आवास संघ ने तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है. 

Maharashtra: धाराशिव में सरपंच की कार पर कंडोम में पेट्रोल भरकर फेंका, सीमेंट ब्लॉक से हमला, अंडे भी मारे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget