एक्सप्लोरर

Maharashtra: धाराशिव में सरपंच की कार पर कंडोम में पेट्रोल भरकर फेंका, सीमेंट ब्लॉक से हमला, अंडे भी मारे

Dharashiv News: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में पीड़ित सरपंच नामदेव निकम की शिकायत के आधार पर तुलजापुर पुलिस ने 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में सरपंच की गाड़ी पर हमला हुआ है. चार लोगों ने कथित तौर पर एक सरपंच की कार पर सीमेंट ब्लॉक और अंडे से हमला करते हुए शीशा तोड़ दिया. हमलावरों ने गाड़ी के अंदर पेट्रोल से भरे कई कंडोम भी फेंके. पुलिस ने शुक्रवार (27 दिसंबर) को इस बारे में जानकारी दी. सरपंच अपनी गाड़ी से अपने गांव जा रहे थे इसी दौरान हमला किया गया. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''तुलजापुर में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुए हमले में सरपंच नामदेव निकम और गाड़ी में बैठे एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं. मेसाई जवालगा के सरपंच नामदेव निकम अपनी कार में बारुल से गांव की ओर जा रहे थे.''

दो मोटरसाइकिल पर सवार 4 लोगों ने किया हमला

अधिकारी ने आगे कहा, ''सरपंच के गांव जाने के दौरान दो मोटरसाइकिल पर चार लोग उनकी एसयूवी के करीब आए और निकम की गाड़ी के शीशे पर अंडे फेंके. लोगों ने सीमेंट ब्लॉक से हमला करते हुए एसयूवी की विंडशील्ड को तोड़ दिया. हमलावरों ने गाड़ी के अंदर पेट्रोल से भरा कंडोम भी फेंक दिया और उस पर ज्वलनशील फ्यूल छिड़क दिया.'' 

सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज

पीड़ित सरपंच निकम की शिकायत के आधार पर तुलजापुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 के तहत अपराध करने के प्रयास के संबंध में मामला दर्ज किया है. पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

किसी से कोई दुश्मनी नहीं- सरपंच

सरपंच निकम ने पुलिस को बताया कि वह पुणे में रहता है और सप्ताह में दो से तीन बार गांव आता है. उन्होंने यह भी दावा किया है कि मेसाई जवालगा में उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब इसी महीने की शुरुआत में बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है. विपक्ष का आरोप है कि प्रदेश के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मिक कराड इस हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड है.

ये भी पढ़ें: सरपंच संतोष देशमुख हत्या का मामला गरमाया, धनंजय मुंडे के खिलाफ जांच की मांग, कल होगी महारैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह

वीडियोज

Vande Bharat Sleeper की एंट्री | Delhi से Patna का सफर सिर्फ 11 घंटे में होगा पूरा | Paisa Live
Uttarakhand News: तुषार हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखिए पूरी EXCLUSIVE रिपोर्ट
BJP New President: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
Akhanda 2 Box Office Collection Day 3: 'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
'धुरंधर' के आगे तांडव मचा रही 'अखंडा 2', तीन दिन में ही वसूला इतना बजट
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
ब्लड शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? मोरिंगा पत्तों का सेवन दे सकता है राहत
ब्लड शुगर और बढ़े कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं? मोरिंगा पत्तों का सेवन दे सकता है राहत
Video: शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
शादी से कुछ घंटे पहले अपने प्रेमी से मिलने पहुंची दुल्हन, भाई को बोली बस आखिरी बार मिलवा दे- वीडियो वायरल
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget