एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में पहले चरण के लिए इतने उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र, जानिए यहां कब है मतदान?

Maharashtra Candidates Nomination List: महाराष्ट्र में पहले चरण में पांच सीटों पर मतदान होने हैं. यहां नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख बुधवार को समाप्त हो गई.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत महाराष्ट्र के पूर्वी विदर्भ की पांच सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा और इन पांच सीट के लिए 183 उम्मीदवारों ने कुल 229 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी. पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख बुधवार को समाप्त हो गई.

कब होगा मतदान?
पहले चरण में जिन दिग्गजों की किस्तम का फैसला होगा उनमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार (दोनों भाजपा) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर शामिल हैं. पहले चरण में महाराष्ट्र की नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी), भंडारा-गोंदिया, चंद्रपुर और रामटेक (एससी) सीट पर मतदान होगा. पांच में से चार निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है जबकि रामटेक में यह एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना की टक्कर कांग्रेस से है.

किसने कहां से भरा नामांकन?
नागपुर में भाजपा उम्मीदवार गडकरी तीसरी बार लोकसभा जाने की कोशिश कर रहे हैं.कांग्रेस ने इस सीट से मौजूदा विधायक विकास ठाकरे को मैदान में उतारने का फैसला किया है. नागपुर में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है. चंद्रपुर में महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और कांग्रेस की प्रतिभा धानोरकर के बीच भी सीधी लड़ाई होती दिख रही है. चंद्रपुर एकमात्र सीट थी जिसे कांग्रेस महाराष्ट्र में 2019 के आम चुनावों में जीतने में कामयाब रही. यह सीट प्रतिभा धानोरकर के पति सुरेश धानोरकर ने जीती थी, जिनकी पिछले साल मृत्यु हो गई थी. महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीट है.

भंडारा-गोंदिया में भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद सुनील मेंढे का मुकाबला कांग्रेस के प्रशांत पडोले से होगा. गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) में भी भाजपा के मौजूदा सांसद अशोक नेते और कांग्रेस नेता नामदेव किरसन के बीच सीधी टक्कर है. अधिकारियों ने बताया कि नागपुर में 54 उम्मीदवारों ने कुल 62 पत्र नामांकन दाखिल किए हैं. उन्होंने बताया कि भंडारा-गोंदिया में 40 उम्मीदवारों ने 49 नामांकन पत्र दाखिल किये, गढ़चिरौली-चिमूर में 12 प्रत्याशियों ने 19 नामांकन पत्र और चंद्रपुर में 36 उम्मीदवारों ने 48 नामांकन पत्र दाखिल किये.

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई. तय कार्यक्रम के मुताबिक, बृहस्पतिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 30 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: Maharashtra Lok Sabha Polls 2024: महायुति गठबंधन में फाइनल हुआ फॉर्मूला, जानें- BJP कितने सीटों पर लड़ेगी चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!

वीडियोज

E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget