एक्सप्लोरर

'सुनो... कान खोलकर सुन लो', जया किशोरी का बयान शेयर कर महाकुंभ पर बोले संजय राउत

Maharashtra Politics: संजय राउत ने महाकुंभ को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने जया किशोरी का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लोगों को सुझाव देती हुई नजर आ रही हैं.

Maharashtra News:  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुंभ के दौरान संगम में डुबकी लगाने वालों का हर दिन नया आंकड़ा जारी कर रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष महाकुंभ के प्रबंधन और तैयारियों को लेकर हमलावर है. इस बीच महाराष्ट्र की विपक्षी शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा है और उसके लिए उन्होंने जया किशोरी का एक वीडियो शेयर किया है. 

दरअसल, जया किशोरी ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, ''कुंभ में कौन डुबकी लगा रहा है और कौन नहीं, मुझे नहीं पता, एक बात याद रखिए डुबकी लगाने से आपके पाप नहीं धूल जाते हैं जो गलती से किए हुए हैं वो धुल जाते हैं. लेकिन सोची-समझी योजनाएं नहीं धुलतीं. सोच समझकर तकलीफ पहुंचा रहे हैं वो पाप गंगा मैया भी नहीं धुलती, उस कर्म की सजा मिलेगी ही मिलेगी.''

कान खोलकर सुन लो - संजय राउत

इसी वीडियो को शेयर करते हुए संजय राउत ने लिखा, ''सुनो…कान खोलकर सुनो.'' हालांकि संजय राउत ने अपने एक्स पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है. एक तरफ विपक्ष कुंभ की व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष के कई नेता अब तक कुंभ में डुबकी भी लगा चुके हैं. इनमें कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, अभिषेक मनु सिंघवी, सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह और राजीव शुक्ला हैं. ये सभी कांग्रेस के नेता हैं. 

भगदड़ के कारण बैकफुट पर सरकार

कुंभ की व्यवस्था को लेकर विपक्ष तब से सवाल उठा रहा है जब प्रयागराज में भगदड़ मची थी. इसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. अभी इसका दर्द लोग भूले भी नहीं थे कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई और 18 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इन दोनों घटनाओं ने सरकारी प्रबंधन और रेलवे प्रशासन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार ने 'लव जिहाद' के लिए बनाई कमेटी तो भड़के अबू आजमी, बोले 'ये मुसलमानों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget