एक्सप्लोरर

PM मोदी ने माधव नेत्रालय की रखी आधारशिला, आंख के आकार की है अस्पताल की डिजाइन

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने नागपुर में माधव नेत्रालय के विस्तार हेतु शिलान्यास किया. यह 250 बिस्तरों, 14 ओपीडी और 14 ऑपरेशन थियेटर के साथ विश्व स्तरीय इलाज देगा.

Madhav Netralaya Premium Center: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (30 मार्च) को महाराष्ट्र के नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर का शिलान्यास किया. यह माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का विस्तार होगा. माधव नेत्रालय प्रीमियर सेंटर के प्रबंध निदेशक डॉ. विवेक देसाई ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बात की.

पीएम मोदी के शिलान्यास के बाद माधव नेत्रालय प्रीमियर सेंटर का विस्तार होगा. इस नए केंद्र में 250 बिस्तर, 14 आउट पेशेंट विभाग और 14 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे. इसका उद्देश्य विश्व स्तरीय नेत्र देखभाल प्रदान करना होगा.

'पिछले कई साल से दे रहा है अस्पताल अपनी सेवा'
डॉ. देसाई ने बताया, "माधव नेत्रालय प्रीमियर सेंटर आंख का अस्पताल है. इसे गुरु माधव सदाशिव गोलवलकर की याद में बनाया गया है. पिछले कई साल से अस्पताल अपनी सेवा दे रहा है. इसमें गरीब और प्राइवेट दोनों तरह के मरीजों का इलाज करके लागत को कम किया जाएगा, ताकि गरीबों को भी इलाज की सुविधा प्राप्त हो."

'बेसमेंट में 200 गाड़ियों को पार्क करने की है सुविधा'
अस्पताल की डिजाइन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "अस्पताल में कुछ ऐसी मशीनों और डिजाइन की परिकल्पना हमने की है, जिससे इलाज की दक्षता बढ़ेगी. अगर अस्पताल की छत को देखेंगे तो छत पर करीब 50,000 स्क्वायर फीट एरिया में सोलर पैनल लगे हुए हैं. इसकी मदद से 500 किलोवाट प्रतिदिन बिजली जेनरेट की जा सकती है. ऐसे में अस्पताल के लिए आवश्यक बिजली का आधा खर्चा बचता है. पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है. बेसमेंट में 200 गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा है."

28 मार्च 2028 तक हो जाएगा अस्पताल का काम पूरा
उन्होंने बताया, "आई बैंक की सुविधा बढ़ाई जाएगी, जिससे नेत्रहीन को नेत्र मिलेंगे. अस्पताल की डिजाइन आंख के आकार की है. अस्पताल का काम 28 मार्च 2028 तक पूरा हो जाएगा. इसकी लागत करीब 450 से 500 करोड़ रुपये आएगी."

इससे पहले, पीएम मोदी ने अस्पताल के शिलान्यास की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर की. उन्होंने लिखा, "नागपुर का माधव नेत्रालय लोगों को सस्ता और विश्व स्तरीय नेत्र उपचार देने में पूरे समर्पण भाव से जुटा है, यह मेरे लिए अत्यंत संतोष की बात है."

ये भी पढ़ें: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर मस्जिद में जगह नहीं मिली तो सड़क पर पढ़ूंगा नमाज, मुझे गिरफ्तार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा

वीडियोज

₹1000 किराये में करोड़ों की Property? | Mumbai–Delhi की पगड़ी Property का पूरा सच | Paisa Live
Syria में ISIS का American ठिकानों पर हमला Donald Trump ने कड़ा जवाब देने की दी चेतावनी |ABPLIVE
नकली दवा बनाने की कंपनी का पुलिस ने किया भंडफोड़ | Delhi Crime Branch | Cyber Cell
नकली IAS के निशाने पर लड़कियां
Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
सऊदी जाने वालों की मौज! 30 पेड लीव, एक्स्ट्रा मिलेगा पैसा, जानें वहां की सरकार ने क्या-क्या बदले नियम
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
'BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गठबंधन में…', नितिन नबीन पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
ICC U19 World Cup की एक टीम में 3 भाइयों ने जगह बनाकर रचा इतिहास, 51 साल बाद होगा ऐसा
दू्ल्हा बनने वाले थे अक्षय खन्ना, एक्ट्रेस के पिता ने भेजा था विनोद खन्ना को रिश्ता, लेकिन इस वजह से नहीं हो पाई थी शादी
दू्ल्हा बनने वाले थे अक्षय खन्ना, एक्ट्रेस के पिता ने भेजा था विनोद खन्ना को रिश्ता, फिर क्यों नहीं हो पाई शादी?
Year Ender 2025: इन आदतों ने बर्बाद कर दिया पूरा साल 2025, कहीं आप भी तो नहीं थे इनके शिकार?
इन आदतों ने बर्बाद कर दिया पूरा साल 2025, कहीं आप भी तो नहीं थे इनके शिकार?
बढ़ रहे चांदी के दाम, सिक्का खरीदें या डिजिटल गोल्ड में करें निवेश, क्या रहेगा फायदे का सौदा?
बढ़ रहे चांदी के दाम, सिक्का खरीदें या डिजिटल गोल्ड में करें निवेश, क्या रहेगा फायदे का सौदा?
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Video: पाकिस्तान में महिला रिपोर्टर को बैल ने मारी जोरदार टक्कर, उसके बाद जो हुआ हैरान कर देगा
Embed widget