एक्सप्लोरर

AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर मस्जिद में जगह नहीं मिली तो सड़क पर पढ़ूंगा नमाज, मुझे गिरफ्तार...'

Moon Sighting in India: देशभर में मुसलमानों के पवित्र ईद का त्योहार सोमवार (31 मार्च) को मनाया जाएगा. इस बीच एआईएमआईएम नेता वारिस पठान का बयान सामने आया है.

AIMIM के नेता वारिस पठान ने कहा कि अगर मस्जिद में जगह नहीं मिली तो वो सड़क पर ही नमाज पढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन उन्हें गिरफ्तार करना चाहे तो कर ले.  बीड की एक मस्जिद में हुए विस्फोट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ये बात कही.

ईद की नमाज घर अदा नहीं किया जा सकता- पठान

वारिस पठान ने कहा, "अगर मुझे मस्जिद में जगह नहीं मिली तो यकीन मानिए मैं सड़क पर नमाज़ पढ़ूंगा. ईद की नमाज़ अहम है और इसे घर पर अदा नहीं किया जा सकता. मैं सड़क पर नमाज़ पढ़ूंगा. अगर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करना चाहता है, मामला दर्ज करना चाहता है या मुझे गिरफ्तार करना चाहता है, तो वे ऐसा कर सकते हैं."

'इन लोगों को हिम्मत कहां से आती है...'

मस्जिद में हुए विस्फोट पर उन्होंने कहा, "ये निंदनीय घटना है. ईद के एक दिन पहले बीड जैसी जगह पर ब्लास्ट होता है. मस्जिद की दीवार को जिलेटिन स्टिक से गिराने की कोशिश की जाती है. महाराष्ट्र की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. लेकिन ऐसी हिम्मत कहां से आती है लोगों को ये करने के लिए ये महत्वपूर्ण है. जब कायदा-कानून, प्रशासन सख्त नहीं होता तब इन लोगों को हिम्मत आती है."

भड़काऊ बयान देने वालों पर रोक लगाए सरकार- पठान

AIMIM ने आगे कहा, "आए  दिन अनाप शनाप मुसलमानों के खिलाफ बकवास की जाती है. जब ये बोला जाता है कि तुम्हारी मस्जिदों में घुस घुसकर तुमको मारेंगे तो इस तरह के नमूने आते हैं, इस तरह की हरकत करते हैं. सरकार अगर पहले उचित कदम उठा लेती और जिन लोगों ने भड़काऊ बयान दिए अगर उनको अरेस्ट कर लिया होता तो आज ये मस्जिद की दीवार तोड़ने की नौबत नहीं आती. हम तो चाहेंगे कि सरकार और प्रशासन सख्त हो, जो भड़काऊ बयान देते हैं उन पर रोक लगाएं." बता दें कि गेवराई तहसील के अर्धा मसला गांव की मस्जिद में तड़के करीब ढाई बजे विस्फोट हुआ था.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget