एक्सप्लोरर

Ladki Bahin Yojana e-KYC: लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किया आदेश

Ladki Bahin Yojana e-KYC: महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि योजना के सभी लाभार्थियों के लिए एक वेब पोर्टल पर ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है.

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए दो महीने का समय दिया है. इस संबंध में गुरुवार (18 सितंबर) को एक सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया गया.

महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने कहा, ‘‘योजना के सभी लाभार्थियों के लिए एक वेब पोर्टल (https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/) पर ई-केवाईसी सुविधा उपलब्ध करा दी गई है. उनसे अनुरोध है कि वे अगले दो महीनों में ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें.’’

प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है- अदिति तटकरे

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है और योजना में पारदर्शिता बनाए रखने तथा पात्र महिलाओं को नियमित लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी को इसे पूरा करना चाहिए.

तटकरे ने कहा कि यह प्रक्रिया भविष्य में अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी उपयोगी होगी. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत 2.25 करोड़ महिलाओं को पैसा मिलेगा.

मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना 21-65 आयु वर्ग की उन महिलाओं को 1,500 रुपये की मासिक सहायता प्रदान करती है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है.

लोगों ने की कई तरह से धांधली

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई इस योजना में लोगों ने कई तरह से धांधली की. पिछले ही दिनों सूत्रों ने बताया कि इस योजना का  14000 पुरुष लाभ उठा रहे थे. जिससे सरकारी खजाने को लगभग ₹21.44 करोड़ का नुकसान हुआ.

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के ऑडिट के दौरान पता चला कि पुरुषों ने फर्जी आधार या डॉक्यूमेंट्स के जरिए खुद को महिला बताकर योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया और हर महीने आर्थिक लाभ उठाए.

इसके साथ ही कई महिलाएं, जो सरकारी नौकरी में हैं या फिर आर्थिक तौर पर संपन्न हैं, उन्होंने भी योजना के लाभ उठाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
नागपुर स्नातक सीट पर BJP का मेगा प्लान, रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ में संभाला चुनावी मोर्चा
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
जीशान सिद्दीकी को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा,एजेंसियों का दावा- आरोपी पाकिस्तान में
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार
पत्नी के हत्या के बाद फरार आरोपी पति को कुरार पुलिस ने महाड़ से किया गिरफ्तार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget