एक्सप्लोरर

मुंबई के कुर्ला रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेन से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

Kurla Railway Station News: कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर एक ट्रैन पहुंची, तो यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा. इसके बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और भागते दिखे.

Kurla Railway Station: महाराष्ट्र में कुर्ला स्टेशन पर बुधवार रात एक खाली उपनगरीय ट्रेन से धुआं निकलने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई यात्रियों ने घबराकर प्लेटफॉर्म से रेल पटरी पर छलांग लगा दी. सूत्रों ने यह जानकारी दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस घटना के कारण हार्बर लाइन की उपनगरीय ट्रेनों के संचालन में भी बाधा आई. हालांकि, मध्य रेलवे के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि किए बिना कहा कि सीएसएमटी से पनवेल जा रही 6:57 बजे की उपनगरीय ट्रेन को वडाला रोड स्टेशन पर 'व्हील लॉक' की समस्या के कारण रोका गया था और बाद में कुर्ला यार्ड भेज दिया गया.

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ट्रेन को वडाला रोड स्टेशन पर 7:27 से 7:40 बजे तक रोका गया. इसके बाद इसे कुर्ला यार्ड भेज दिया गया.’’ सूत्रों के अनुसार, जब यह ट्रेन कुर्ला स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंची, तो यात्रियों ने एक कोच से धुआं उठते देखा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री  'फुटओवर ब्रिज' की ओर भागते दिखे.

घबराहट में यात्रियों ने की रेल पटरी पार करने की कोशिश

कुछ यात्रियों ने घबराहट में रेल पटरी पार करने की कोशिश की. इस संबंध में एक यात्री ने कहा, ‘‘इस ट्रेन को पहले वडाला स्टेशन पर भी धुएं की समस्या के कारण रोका गया था. मैंने और कई अन्य यात्रियों ने जीटीबी रोड स्टेशन पर ट्रेन छोड़ दी थी, क्योंकि वहां सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के जरिये इसकी जानकारी दी गई थी.’’

'ट्रेन के पहुंचने से पहले कुर्ला स्टेशन पर की गई थीं उचित घोषणाएं'

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों को यात्रियों के बीच घबराहट की कोई सूचना नहीं मिली है. उन्होंने यह भी बताया कि कुर्ला स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले उचित घोषणाएं की गई थीं. हार्बर लाइन दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ती है जिसमे रोजाना करीब 10 लाख यात्री यात्रा करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget