एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप केस के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर्स, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

Kolkata Rape Murder Case: महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर भी कोलकाता की घटना के विरोध में खड़े हो गए हैं जहां एक सरकारी मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी.

Mumbai News: कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रैजुएट ट्रेनी के की रेप के बाद हत्या घटना के खिलाफ देशभर में हो रहे प्रदर्शन को महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टर्स (Maharashtra Resident Doctors) ने भी समर्थन दिया है और उन्होंने अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. इस वजह से महाराष्ट्र के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा ठप हो गई है. वहीं, राज्य के अस्पतालों में इलेक्टिव सर्विस भी रुक गई है. हालांकि आपात सेवाएं बरकरार हैं.  महाराष्ट्र स्टेट एसोसिएशन ऑफ रेसिडेंशियल डॉक्टर्स (सेंट्रल MARD) के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक देबाजे ने यह जानकारी दी.

देबाजे ने बताया कि सुबह 9 बजे से सभी ओपीडी और इलेक्टिव सर्विस को बंद कर दिया गया. केवल आपात सेवाएं जारी हैं. बता दें कि कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ट्रेनी की सेमिनार हॉल में रेप करके हत्या कर दी गई थी. इस मामले में शनिवार को एक सिविक वॉलिंटियर को गिरफ्तार किया गया है. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है और इसके खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हो रहा है. घटना के बाद जूनियर डॉक्टर और हेल्थकेयर वर्कर्स ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है.

 

उधर, पुणे के बी जे मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी इसमें हिस्सा लिया है. ससून जनरल अस्पताल में इलेक्टिव प्रोसिजर नहीं किया जाएगा लेकिन आपात सेवा जारी रहेगी. 

ससून अस्पताल के 450 डॉक्टर्स हड़ताल पर
MARD के महानिदेशक आकाश राडे ने कहा कि ससून अस्पताल के करीब 450 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने हड़ताल में हिस्सा लिया है. MARD  के उपाध्यक्ष दस्तगीर जमादार ने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर्स की एक मांग यह है कि कोलकाता के रेप केस को सीबीआई को भेजा जाए जो मांग मान ली गई है. हमारी दूसरी मुख्य मांग यह है कि रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध हो और सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध हों. 

यह है डॉक्टर्स की मांग
सेंट्रल एमएआरडी ने पारदर्शी तरीके से कोलकाता की घटना की जांच की मांग की है. इसके अलावा सेंट्रल हेल्थकेयर प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने वाली एक्सपर्ट कमिटी के तत्काल गठन, सुरक्षा उपायों में सुधार, पूरी तरह से  संचालित सीसीटीवी और गुणवत्तापूर्ण हॉस्टल, रेजिडेंट डॉक्टर्स के लिए ऑन-कॉल रूम की व्यवस्था करने की मांग की है. दरअसल, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल की गई है. न्याय मिलने तक हड़ताल खत्म ना करने की बात कही गई है. इस बीच, सेंट्रल एमएआरडी ने मंगलावार रात को अनिश्चितकालीन हड़ताल को बरकरार रखने की घोषणा कर दी.

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में महायुति और MVA ने तेज की विधानसभा चुनाव की तैयारी, बनाया ये खास प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
पुणे: स्कूल यूनिफॉर्म खरीद में भ्रष्टाचार, संजय राउत ने उठाए ई-टेंडरिंग पर सवाल, CM को लिखा पत्र
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget