एक्सप्लोरर

Kasba Peth: कसपा पेठ से जीते कांग्रेस विधायक रवींद्र धंगेकर ने बीजेपी सांसद से की मुलाकात, जानें क्या कहा?

Kasba Peth Bypoll: धंगेकर ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कस्बा पेठ में पैसे बांटे. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि गिरीश बापट इस तरह के कृत्यों में शामिल नहीं हुए.

Maharashtra News: कस्बा पेठ (Kasba Peth) से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रवींद्र धंगेकर (Ravindra Dhangekar) ने शुक्रवार बीमार चल रहे पुणे लोकसभा सांसद और बीजेपी नेता गिरीश बापट (Girish Bapat) से मुलाकात की. धंगेकर ने 26 जनवरी को हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हेमंत रसाने को 10,950 वोटों से हराकर बीजेपी के गढ़ में जीत दर्ज की थी. इन चुनाव के परिणाम गुरुवार को घोषित किये गए थे.

बोले- बापट ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

अस्पताल में बापट से मिलने के बाद धंगेकर ने  मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि मैंने बापट के खिलाफ दो बार असफल विधानसभा का चुनाव लड़ा. हमने कभी किसी दुश्मनी के साथ चुनाव नहीं लड़ा. मैं उनसे मिला और उन्होंने मुझे मेरी जीत पर बधाई दी. धंगेकर ने कहा कि बापट मेरे लिए पिता समान है, उन्होंने मुझे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

बीजेपी पर जीत के लिए पैसे बांटने का लगाया आरोप

धंगेकर ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने उपचुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए कस्बा पेठ में पैसे बांटे, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बापट कभी भी इस तरह के कृत्यों में शामिल नहीं हुए, यही कारण है कि लोगों ने कई बार उन्हें जिताया है. गौरतलब है कि बापट ने 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में कस्बा पेठ से जीत दर्ज की थी.

27 सालों से था कस्बा पेठ पर बीजेपी का राज
बता दें कि महाराष्ट्र की कस्बा पेठ सीट पर पिछले 27 सालों से बीजेपी काबिज थी, लेकिन इस बार कांग्रेस ने उसे छीन लिया. इस सीट पर बीजेपी के हेमंत रसाने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर के बीच मुकाबला था. कांग्रेस 1995 के बाद पहली बार इस सीट पर जीती है. एमवीए समर्थित उम्मीदवार की इस सीट पर जीत ने महाविकास अघाड़ी के हौसले बुलंद कर दिये हैं.

चिंचवाड़ में बीजेपी की जीत
हालांकि चिंचवाड़ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी अपनी सीट बचाने में कामयाब रही है, यहां बीजेपी के पूर्व विधायक लक्ष्मण जगताप की पत्नी अश्विनी जगताप ने एनसीपी नेता नाना काठे को मात दी. बीजेपी ने भले ही यह सीट जीत ली हो लेकिन कस्बा पेठ पर हारना उसके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra: होली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शिंदे सरकार का तोहफा, मानदेय बढ़ाने का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget