एक्सप्लोरर

Maharashtra Bypoll: महाराष्ट्र की दो सीटों पर उपचुनाव, पिछली बार BJP के खाते में गई थी सीट, इस बार किसका पलड़ा भारी?

Bypoll in Maharashtra: कसबा पेठ और चिंचवाड़ विधानसभा सीट पर इस माह उप चुनाव हो रहे हैं. दोनों सीटें बीजेपी के विधायकों के निधन से खाली हुई हैं, लेकिन महा विकास अघाड़ी के हौंसले विधान परिषद चुनाव में जीत से बुलंद हैं.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में कसबा पेठ (Kasba Peth) और चिंचवाड़ (Chinchwad) विधानसभा सीट पर इस महीने 26 फरवरी को उपचुनाव होने वाले हैं. दोनों विधानसभा की सीटें बीजेपी के विधायकों की असामयिक मौत के बाद खाली हुई हैं. ऐसे में माना यह जा रहा है कि इन सीटों पर बीजेपी की दावेदारी मजबूत है, लेकिन विपक्षी दलों गठबंधन महा विकास आघाड़ी (MVA) के कार्यकर्ताओं के हौसले भी बुलंद है क्योंकि इसी महीने विधान परिषद की पांच सीटों के आए चुनाव परिणाम से बीजेपी बैकफुट पर है.

इसी माह आए हैं विधान परिषद की 5 सीटों के परिणाम 

शिव सेना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले इस गठबंधन एमवीए में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस शामिल है. इनके कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद होने के पीछे ठोस कारण इस माह विधान परिषद चुनाव में अमरावती और नागपुर दोनों जगहों पर बीजेपी की हार है. नागपुर में महा विकास आघाड़ी (एमवीए)  समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबले ने बीजेपी समर्थित प्रतिद्वंद्वी नागोराव गनार को हराया. नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से गनार ही एमएलसी थे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नागपुर गृह जिला है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय है. 

अमरावती सीट भी बीजेपी हारी है

अमरावती की सीट भी बीजेपी के पास थी. बीजेपी के रंजीत पाटिल को एमवीए के धीरज लिंगाडे ने हरा दिया. औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवार विक्रम काले की जीत हुई है. नासिक में हालांकि कांग्रेस नेता के बेटे के निर्दलीय के रूप में जीत से कांग्रेस की फजीहत हुई लेकिन पांच विधान परिषद की सीटों में से केवल बीजेपी के ज्ञानेश्वर म्हात्रे को कोंकण मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत सके.

दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का रहा है कब्जा

अभी जो विधानसभा के उपचुनाव में हो रहे हैं उसमें कसबापेठ है जहां पिछले साल 2022 में बीजेपी के विधायक मुक्ता तिलक की मौत हो गई थी. इसी वजह से यह उपचुनाव कराया जा रहा है. पुणे जिले की इस सीट पर वर्ष 2004 से ही बीजेपी का कब्जा है. वर्ष 2004 से 2019 तक तीन बार यहां से बीजेपी से गिरीश बापत विधायक रहे. 2019 में पुणे की मेयर रह चुकीं मुक्ता शैलेश तिलक यहां से बीजेपी की विधायक चुनी गई थीं. उनके निधन से ये सीट खाली हुई है. इस नाते माना यह जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवार हेमंत रसाने को सहानुभूति के वोट मिलेंगे और वह जीतेंगे. एमवीए ने यहां से रविंद्र धंगेकर को उम्मीदवार बनाया है. वैसे कहने को तो अभी चुनाव मैदान में 28 उम्मीदवार हैं और 10 फरवरी तक नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है. लेकिन मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच होगा. 

दिवंगत विधायक की पत्नी को बीजेपी ने उतारा

पुणे जिले का ही चिंचवाड़ विधानसभा सीट भी परंपरागत रूप से बीजेपी की रही है यहां सिर्फ एक बार बार 2009 में बीजेपी हारी है नहीं तो 2004 से बीजेपी की ही रही है. यहां से बीजेपी के लक्ष्मण जगताप विधायक थे. उनकी मौत के बाद ये खाली हुई है और इस सीट से बीजेपी ने उनकी पत्नी अश्विनी जगताप को मौका दिया है. मुकाबले में माना यह जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और एमवीए के लिए यह चुनाव जीतना जनता का रुख भांपने के लिए बहुत जरूरी होगा. 2 मार्च को चुनाव परिणाम आने हैं. 

ये भी पढ़ें: Maharastra By Poll: कसबा पेठ में बचे 28 उम्मीदवार, बीजेपी ने हेमंत रसाने को तो महाविकास अघाड़ी ने रवींद्र धंगेकर को उतारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर संजय शिरसाट बोले, 'इससे यह साबित होता है कि...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
उद्धव ठाकरे के 'राम रक्षा' आंदोलन पर नवनीत राणा बोलीं, 'अमरावती आइए, साथ बैठकर...'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'
सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, 'सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget