एक्सप्लोरर

'पचास खोके, एकदम ओके', एकनाथ शिंदे के खिलाफ नारा देने वाले पूर्व कांग्रेस विधायक BJP में शामिल

Kailash Gorantyal Joins BJP: जालना सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल ने कहा कि वो बिना किसी पद की अपेक्षा के बीजेपी में शामिल हुए हैं.

जालना के कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश गोरंट्याल ने गुरुवार (31 जुलाई) को अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया. जब शिवसेना टूटी थी तो उस समय वो कांग्रेस के विधायक थे. उन्होंने ही 'पचास खोके, एकदम ओके' का नारा दिया था जो महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में बहुत पॉपुलर हुआ. ये नारा एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों पर निशाना था.

रविंद्र चव्हाण ने पार्टी में किया स्वागत

बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सभी का स्वागत किया. कांग्रेस के पूर्व नगरसेवकों के साथ-साथ पूर्व जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में बीजेपी में प्रवेश किया.

बीजेपी में प्रवेश होना हमारे लिए हर्ष का विषय- गोरंट्याल

इस अवसर पर रविंद्र चव्हाण ने कहा, "जमीन से जुड़े कार्यकर्ता कैलाश गोरंट्याल का बीजेपी में प्रवेश होना हमारे लिए हर्ष का विषय है. इस क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों को हल करने की जिम्मेदारी महायुती सरकार और हम सबकी है. बीजेपी की विकास की राजनीति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भरोसा जताते हुए, ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प को पूरा करने के लिए गोरंट्याल ने बीजेपी में प्रवेश किया है. हम सब इनका विश्वास कायम रखेंगे और पार्टी इन सभी को पूरा समर्थन देगी.”

किसी भी पद या अपेक्षा के साथ बीजेपी में प्रवेश नहीं किया- गोरंट्याल

बीजेपी में प्रवेश करते समय गोरंट्याल ने कहा कि उन्होंने किसी भी पद या अपेक्षा के साथ बीजेपी में प्रवेश नहीं किया है. उन्होंने केंद्र और राज्य के निर्णायक नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए सिर्फ विकास के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि जालना की पहली महापालिका चुनाव में पहला महापौर बीजेपी का ही होगा. पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. 

2024 का विधानसभा चुनाव हार गए थे गोरंट्याल

1999, 2009 और 2019 तीन बार के विधायक रहे गोरंट्याल 2024 का विधानसभा चुनाव हार गए थे. जालना सीट से कांग्रेस के टिकट पर वो मैदान में उतरे जहां से शिंदे गुट के अर्जुन खोतकर ने उन्हें 31651 के अंतर से हराया. इस हार के बाद गोरंट्याल पार्टी पर ही भड़क गए और आरोप लगाया कि उनकी उम्मीदवारी में देरी होने की वजह से वो नहीं जीत सके.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
'शिंदे गुट ने दल-बदल का भरपूर फायदा उठाया', उद्धव गुट की दलील
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
महाराष्ट्र: ऑटो टैक्सी ड्राइवर पर मराठी न बोलने पर एक्शन, 1268 को नोटिस
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget