एक्सप्लोरर

पत्रकार निखिल वागले की कार पर हमला, स्याही फेंकी गई, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

Nikhil Wagle Car Attacked: पत्रकार निखिल वागले एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान उनकी कार पर हमला किया गया. लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर टिप्पणी के बाद उनका विरोध हो रहा है.

Pune News: पुणे में पत्रकार निखिल वागले की कार पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया, जब वह एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे. बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद उनके (आडवाणी) और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए वागले का विरोध कर रहे थे.

डेक्कन थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उस कार पर स्याही फेंकी, जिसमें वागले और दो अन्य- असीम सरोदे और विश्वंभर चौधरी, यहां सिंघड़ रोड इलाके में राष्ट्र सेवा दल द्वारा आयोजित ‘निर्भय बनो’ कार्यक्रम के लिए पुलिस सुरक्षा के तहत यात्रा कर रहे थे. टेलीविजन दृश्यों में बीजेपी कार्यकर्ता खंडोजी बाबा चौक पर कार को घेरते और तोड़फोड़ करते हुए दिखे.

अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल को मिली धमकी भरी चिट्ठी, समर्थकों ने की बड़ी मांग

अधिकारी ने बताया कि वागले पुलिस सुरक्षा के तहत कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कामयाब रहे. ‘निर्भय बनो’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वागले ने कहा, ‘‘मैं उन सभी को माफ करता हूं, जिन्होंने मुझ पर हमला किया. मुझ पर पहले छह बार हमला हो चुका है और यह सातवां था.’’

इससे पहले, प्रधानमंत्री और आडवाणी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले के खिलाफ पुणे में मामला दर्ज किया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘निखिल वागले पर विश्रामबाग थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 500 (मानहानि) और 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए उकसाने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है. हम मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.’’

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुनील देवधर ने विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को 64 वर्षीय पत्रकार के खिलाफ विश्रामबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. वरिष्ठ पत्रकार ने केंद्र द्वारा आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पूर्व उप प्रधानमंत्री (आडवाणी) और प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी.

बीजेपी की पुणे इकाई ने भी ‘निर्भय बनो’ कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया था. शिवसेना की पुणे इकाई के अध्यक्ष प्रमोद भांगिरे ने कहा कि वे आयोजन का विरोध नहीं कर रहे थे, बल्कि केवल वागले की भागीदारी का विरोध कर रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget