एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में हिंदी भाषियों पर हमले पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'अगर जरूरत पड़ी तो...'

Ramdas Athawale News: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र में भाषा विवाद को लेकर कहा कि हमारी पार्टी हिंदी भाषी समुदाय के साथ खड़ी है और हमेशा उनके हक की लड़ाई लड़ेगी.

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले बुधवार (16 जुलाई) को जयपुर पहुंचे. इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने मराठी-हिंदी भाषा विवाद को लेकर मारपीट की घटनाओं पर ठाकरे परिवार को घेरा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में ठाकरे गुट की ओर से हिंदी भाषी लोगों पर हो रहे अत्याचार और मारपीट की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं.

केंद्रीय मंत्री अठावले ने भाषा को लेकर मारपीट की घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, "अगर जरूरत पड़ी, तो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के कार्यकर्ता ऐसे लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगे. हमारी पार्टी हिंदी भाषी समुदाय के साथ खड़ी है और उनके हक की लड़ाई हमेशा लड़ेगी."

हाल ही में ठाणे के मीरा-भायंदर में जोधपुर स्वीट्स के गुजराती दुकानदार से MNS कार्यकर्ताओं ने मराठी में बात न करने पर मारपीट की थी. इसके साथ ही भाषा को लेकर मारपीट की कई और भी घटनाएं हुई थीं.

अठावले ने बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी जताई चिंता

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी चिंता जताई. उन्होंने कहा, "रिपब्लिकन पार्टी जनता के अधिकारों और हकों की लड़ाई लड़ रही है. हम बेरोजगारी जैसे विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे और इस दिशा में ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे." उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी सामाजिक न्याय की दिशा में अपने सिद्धांतों के अनुरूप लगातार काम करती रहेगी.

राजस्थान में पार्टी के विस्तार को लेकर क्या बोले अठावले?

राजस्थान में पार्टी के विस्तार को लेकर भी अठावले ने भरोसा जताया. उन्होंने कहा, ''प्रदेश अध्यक्ष राधामोहन सैनी के नेतृत्व में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है. हमारे कार्यकर्ता प्रदेश के कोने-कोने में पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को लेकर लोगों के बीच जा रहे हैं.''

बता दें कि महाराष्ट्र में 5 जुलाई को ठाकरे बंधुओं ने मराठी भाषा के मुद्दे को लेकर 'विजय दिवस' का आयोजन किया था और करीब 20 सालों बाद किसी सियासी मंच पर नजर आए थे. उन्होंने कहा, ''सिर्फ महाराष्ट्र और मराठी हमारे लिए एजेंडा है. हम शांत हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम किसी से डरते हैं. मुंबई को महाराष्ट्र से कोई भी अलग नहीं कर सकता. हिंदी अच्छी भाषा है, लेकिन इसे थोपा नहीं जा सकता है. वहीं, उद्धव ठाकरे ने भी इस मसले पर सरकार को घेरा.

 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
कोटा: 50 रुपये के जुर्माने पर विवाद, पार्किंग कर्मी पर लाठी-सरियों से हमला
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
राजस्थान: पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म, कहीं झड़प तो हुआ विरोध प्रदर्शन
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'
पंजाब चुनाव: BJP-अकाली में गठबंधन पर सस्पेंस! सतीश पूनिया बोले- 'सभी सीटों पर...'

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
फाजिल्का: कांग्रेस के पूर्व MLA ने थामा अकाली दल का हाथ, सुखबीर बादल ने कराया ज्वाइन
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
शाहीन अफरीदी ने गेंद से मचाया कहर, जो रुट-बैंटन बुरी तरह फ्लॉप; इंग्लैंड का टॉप आर्डर ध्वस्त
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
विजय सेतुपति की 'बत्था' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget