एक्सप्लोरर

'हमारी पार्टी, हमारा चुनाव चिह्न...', चुनाव आयोग में हार के बाद बोले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल

NCP Symbol Name Row: शरद पवार गुट से चुनाव आयोग ने कहा है कि वह बुधवार शाम 4 बजे तक नया नाम और चुनाव चिह्न बताए. आयोग ने मंगलवार को अजित पवार गुट को असली एनसीपी करार दिया था.

NCP Crisis: लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शरद पवार गुट को चुनाव आयोग से बड़ा झटका लगा है. आयोग ने शरद पवार के भतीजे अजित पवार के गुट को असली एनसीपी बताया है. साथ ही शरद पवार गुट से कहा है कि वह आज (बुधवार) शाम 4 बजे तक नया नाम और चुनाव चिह्न बताए.

इस बीच शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने कहा कि हमारी पार्टी, हमारा चुनाव चिह्न सिर्फ शरद पवार हैं. 

सूत्रों ने बताया कि एनसीपी शरद पवार गुट की तरफ से पार्टी का जो नया नाम चुनाव आयोग के सामने रखा जाएगा उसमे "राष्ट्रवादी" शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा. वहीं दूसरी ओर नया चुनाव चिह्न आम आदमी से जुड़ा होगा.

बता दें कि चुनाव आयोग ने अपने आदेश में अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को NCP का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ आवंटित किया है.

क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

चुनाव आयोग के इस फैसले पर शरद पवार गुट ने कहा है कि हम सुप्रीम कोर्ट में इसे चुनौती देंगे. शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि हम स्पष्ट रूप से दो काम कर रहे हैं. सबसे पहले, हम अगले 48 घंटों में सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं. दूसरा, आयोग ने हमें शाम तक तीन नाम और तीन चुनाव चिह्न देने का विकल्प दिया है, तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे.

वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि हम फैसले को स्वीकार करते हैं. अजित पवार ने पिछले साल जुलाई में एनसीपी में बगावत कर दी थी और बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) के साथ सरकार में शामिल हो गए थे. इसके साथ ही उन्होंने आयोग में पार्टी और चिह्न पर दावा किया था.

अजित पवार की जीत पर देवेंद्र फडणवीस ने जताई खुशी, बोले- 'चुनाव आयोग 15 साल से ले रहा ऐसे ही फैसले' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaipur News: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
जयपुर: ISI फंडिंग के आरोपी रफीक चांद को भेजा गया जेल, पाकिस्तान-दुबई के हवाला कारोबारियों से जुड़े तार
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र में डांस बार पर देवेंद्र फडणवीस सरकार की सख्ती! विधानसभा में नया बिल पेश
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: क्या NCP शरद पवार गुट महायुति में होने जा रहा शामिल? सुप्रिया सुले ने दे दिया साफ जवाब
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget