एक्सप्लोरर

मनोज जरांगे फिर करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन, मराठा को कुनबी में शामिल करने की मांग

Manoj Jarange Hunger Strike: मनोज जरांगे के भूख हड़ताल के ऐलान के बाद नवनाथ वाघमारे ने उन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे अनशन के नाम पर सिर्फ ड्रामा कर रहे हैं.

Maharashtra News Today: मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन छेड़ने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत कुनबी के रूप में वर्गीकृत करने की मांग की. इसको लेकर उन्होंने सोमवार (16 सितंबर) को आधी रात से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की घोषणा की है.

मनोज जरांगे का एक साल में छठा अनशन होगा. मराठा आरक्षण आंदोलन के केंद्र जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में मीडिया को संबोधित करते हुए जरांगे ने मांग की कि सरकार पूर्ववर्ती हैदराबाद प्रांत, ‘बॉम्बे प्रेसीडेंसी’ और सतारा संस्थान के ऐतिहासिक राजपत्रों को लागू करे. जिनके बारे में उन्होंने दावा किया कि इनमें मराठा को कुनबी (कृषि समुदाय) के रूप में मान्यता दी गई है.

'अनशन के अलावा नहीं है विकल्प'
मनोज जरांगे ने कहा, "इन मांगों के लिए मेरे पास आमरण अनशन के अलावा कोई विकल्प नहीं है. आगामी विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों की हार सुनिश्चित करने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है."

इस बीच ओबीसी आरक्षण कार्यकर्ता नवनाथ वाघमारे ने चेताया है कि अगर जरांगे अनशन करते हैं, तो वह मंगलवार से भूख हड़ताल शुरू करेंगे.

जरांगे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री छगन भुजबल के खिलाफ अपने आरोपों को दोहराया. उन्होंने आरोप लगाया कि "फडणवीस मराठा समुदाय को आरक्षण देने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं. छगन भुजबल मराठा आरक्षण के खिलाफ ओबीसी को भड़काकर फडणवीस के इशारे पर राज्य में दंगे भड़काना चाह रहे हैं."

जरांगे ने कब-कब की भूख हड़ताल?
मनोज जरांगे ने धनगर समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर अपना समर्थन दिया. जरांगे ने इससे पहले पिछले साल 29 अगस्त और 25 अक्टूबर को 2023 में और 2024 में 10 फरवरी, 4 जून और 20 जुलाई को अलग-अलग तारीखों तक भूख हड़ताल की थी.

वाघमारे ने लगाया ड्रामे का आरोप
दूसरी तरफ नवनाथ वाघमारे ने जरांगे पर अनशन के नाम पर ‘ड्रामा’ करने का आरोप लगाया है. नवनाथ वाघमारे और उनके सहयोगी लक्ष्मण हेके ओबीसी श्रेणी के तहत मराठा को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ हैं.

लोकसभा में हुई ये गलती विधानसभा में नहीं दोहराएगा NDA, सीट शेयरिंग पर BJP का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
लोकभवन के नाम पर टिकट घोटाला, मुंबई पुलिस ने रैकेट का किया खुलासा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget