एक्सप्लोरर

लोकसभा में हुई ये गलती विधानसभा में नहीं दोहराएगा NDA, सीट शेयरिंग पर BJP का बड़ा बयान

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन अभी भी जारी है. इस बीच डिप्टी सीएम फडणवीस और चन्द्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है.

Maharastra Assembly Elections: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी बढ़ी हुई है. इस बीच डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पुणे में सोमवार (16 सितंबर) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ महायुति सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा.

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने भी इस बात पर जोर दिया. चुनाव पूर्व व्यवस्था पर अपनी टिप्पणी के साथ उन्होंने कहा, ''सीटों के बंटवारे पर सत्तारूढ़ गठबंधन के फॉर्मूले को (288) विधानसभा क्षेत्रों में से लगभग 70-80 फीसदी तक अंतिम रूप दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि और समझौते को विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से पहले ही फाइनल कर लिया जाएगा.''

उम्मीदवार की जीत सबसे अहम मानदंड- बावनकुले

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बावनकुले ने आगे कहा, ''मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना), देवेंद्र फडणवीस (बीजेपी) और प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) के बीच हाल ही में बैठक का नतीजा यह निकला कि उम्मीदवार की जीत सबसे महत्वपूर्ण मानदंड थी. इस बीच, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से ताल्लुक रखने वाले उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा, ''एनडीए (राज्य में महायुति) के सभी तीन नेता महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं.''

उम्मीदवारों की घोषणा में नहीं होगी देरी- शिवसेना

उन्होंने ये भी कहा कि कुछ उम्मीदवारों की घोषणा बहुत देर से करने की गलती (जैसा कि राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान हुआ था) इस बार नहीं दोहराई जाएगी. हमने 75 प्रतिशत से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सीट-बंटवारे का फॉर्मूला पूरा कर लिया है.

महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर क्या बोले छगन भुजबल

हालांकि, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने सीटों के आवंटन पर महायुति के सीट शेयरिंग समझौते पर पहुंचने को लेकर कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है. भुजबल ने जोर देकर कहा, 'मुझे तीनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर अपडेट की जानकारी नहीं है, लेकिन हमने (एनसीपी) चुनाव लड़ने के लिए लगभग 80 सीटों की मांग की है.

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. वर्तमान विधानसभा में, बीजेपी 103 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है. शिव सेना 40, एनसीपी 41, कांग्रेस 40, शिव सेना (यूबीटी) 15, शरद पवार की पार्टी एनसपी (सपा) 13 और अन्य 29. कुछ सीटें खाली हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी पर विवादित बयान देना पड़ा महंगा, शिंदे गुट के MLA संजय गायकवाड के खिलाफ FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget