एक्सप्लोरर

Jalna Maratha Violence: जालना हिंसा पर भड़के आदित्य ठाकरे, बोले- 'CM में शर्म बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए'

Maratha Reservation Protest: जालना में हुए आंदोलन में जहां कई लोग घायल हो गए हैं, वहीं अब तक कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस बीच आदित्य ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Aaditya Thackeray on Jalna Violence: महाराष्ट्र के जालना में मराठा आरक्षण आंदोलन शुक्रवार को हिंसक हो गया. इस आंदोलन में 38 पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हुए. वहीं शनिवार दोपहर तक 360 आरोपियों के खिलाफ के दर्ज किया जा चुका है. इसको लेकर आदित्य ठाकरे की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.  आदित्य ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए कहा कि, अगर उनमें शर्म बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.

'हिंसक तरीके से हुआ लाठीचार्ज'
शिव सेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि, 'जालना में जो हुआ वह हम सभी ने देखा है. लाठीचार्ज बहुत हिंसक तरीके से किया जा रहा था जैसे कि कोई अपने दुश्मन पर हमला कर रहा हो. यह संभव नहीं है कि मुख्यमंत्री को सूचना दिए बिना पुलिस लाठीचार्ज करेगी. राज्य सरकार को थोड़ी भी शर्म हो तो इस्तीफा दे देना चाहिए.'

'पुलिस को लाठीचार्ज के लिए होना पड़ा मजबूर'
इधर, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि, पथराव के कारण पुलिस को लाठीचार्ज करने के लिए मजबूर होना पड़ा. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को आंदोलन हिंसक हो गया और कुछ लोगों ने राज्य परिवहन की बसों और निजी वाहनों को निशाना बनाया. फडणवीस ने घायल पुलिसकर्मियों की संख्या 12 बताई, जबकि जालना जिले के पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी ने देर रात बताया कि पथराव में 32 पुलिसकर्मी और छह अधिकारी घायल हुए हैं.उन्होंने बताया कि जिन लोगों को गंभीर चोटें आईं, उनका जालना नगर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-  Mumbai: शिवसेना-यूबीटी के पूर्व पार्षद सुधीर सयाजी मोरे ने की खुदकुशी, मुंबई में रेल की पटरी पर मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget