एक्सप्लोरर

Jalgaon Violence: जलगांव के पल्थी गांव में हिंसा के बाद कैसे हैं हालात? प्रशासन ने हटाया कर्फ्यू

Jalgaon Violence News: जलगांव के जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला और अब माहौल सामान्य है, जिस वजह से कर्फ्यू हटा दिया गया.

Maharashtra Jalgaon Violence: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के पलाधी गांव में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद स्थिति अब समान्य हो गई है. इस वजह से पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए कर्फ्यू को हटा दिया गया है. यह झड़प दो समूहों के बीच बीते 31 दिसंबर 2024 की रात करीब 11 बजे हुई, जब रोड रेज की एक घटना के बाद करीब 100 से 150 लोग इकट्ठा हो गए थे. इस दौरान स्थिति बिगड़ने पर कुछ दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था. घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

एक अधिकारी ने बताया कि कसाईवाड़ा में राज्य के मंत्री गुलाबराव पाटिल की कार के चालक और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच उस समय तीखी नोकझोंक हुई थी, जब चालक ने हॉर्न बजाकर रास्ता देने के लिए कहा. हालांकि, शिवसेना के नेता और जलापूर्ति और स्वच्छता मंत्री पाटिल इस मौके पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार का एक सदस्य कार में सवार था.

हालात सामान्य
उन्होंने बताया कि हालांकि बहस मौके पर ही खत्म हो गई थी, लेकिन बाद में इलाके के कुछ लोग गांव के चौराहे पर गए और विरोध प्रदर्शन किया. इसके बाद एक और समूह वहां पहुंचा, जिसके बाद झड़प हुई. अधिकारी ने बताया कि गांव में कई दुकानें जला दी गईं. इसके बाद गांव में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों, राज्य रिजर्व पुलिस बल और दंगा नियंत्रण पुलिस टीमों के साथ-साथ दमकल वाहनों को तैनात किया गया था. हालांकि अब स्थिति नियंत्रण में है.

जलगांव के जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को संभाला और नुकसान को कम से कम करने की कोशिश की. कलेक्टर ने कहा ग्रामीणों से बात की गई और उन्होंने माना कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए थी. इसके बाद कर्फ्यू हटा दिया गया.

ये भी पढ़ें: लाड़की बहिन योजना को लेकर महाराष्ट्र सरकार सख्त, मंत्री अदिति तटकरे ने बताया किन महिलाओं के कटेंगे नाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई मानसून अलर्ट: BMC ने जारी किया हाई टाइड कैलेंडर, जानिए कब-कब उठेंगी खतरनाक ऊंची लहरें
मुंबई मानसून अलर्ट: BMC ने जारी किया हाई टाइड कैलेंडर, जानिए कब-कब उठेंगी खतरनाक ऊंची लहरें
पालघर में युवती पर दिनदहाड़े कोयते से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पालघर में युवती पर दिनदहाड़े कोयते से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
टीएमसी में चल रही टूट के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 'डरपोक नेता पार्टी...'
टीएमसी में चल रही टूट के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- 'डरपोक नेता पार्टी...'
90वें जन्मदिन पर अन्ना हजारे को मिला तोहफा, रक्षा मंत्रालय ने सौंपा 1971 युद्ध का 'भीम' टैंक
90वें जन्मदिन पर अन्ना हजारे को मिला तोहफा, रक्षा मंत्रालय ने सौंपा 1971 युद्ध का 'भीम' टैंक

वीडियोज

Main Vaapas Aaunga Review: इम्तियाज़ अली की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
Kangana Ranaut का बेबाक अंदाज आपको हैरान कर देगा, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक एक्सक्लूसिव बातचीत
Haunted 3D: Ghosts Of The Past Review: Vikram Bhatt की साख पर बट्टा है ये फिल्म!
Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, सामने आई कंटेस्टेंट्स की पहली जानकारी
Raakh Review: अली फज़ल की दमदार वापसी, 2026 का सबसे बेहतरीन क्राइम शो?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह TMC महासचिव के घर पहुंची कोलकाता पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह TMC महासचिव के घर पहुंची कोलकाता पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
Haunted 3D BO Day 1: कंगना और मनोज की फिल्मों के आगे विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, तगड़ी ली ओपनिंग, जानें- कलेक्शन
विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, पहले दिन धुआंधार छापे नोट, जानें- कलेक्शन
IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
Embed widget