'Bandar' एक इंटेंस ड्रामा फिल्म है, जो एक संघर्ष कर रहे अभिनेता की कहानी दिखाती है. उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है जब एक डेटिंग ऐप पर हुई बातचीत के बाद उस पर गंभीर आरोप लग जाते हैं. इसके बाद शुरू होने वाली घटनाएं कहानी को बेहद भावनात्मक और झकझोर देने वाला बना देती हैं.फिल्म में Bobby Deol ने बेहद प्रभावशाली अभिनय किया है और कई दृश्यों में अपनी बॉडी लैंग्वेज व एक्सप्रेशंस से किरदार की बेचैनी को बखूबी पेश किया है. वहीं Sapna Pabbi और Sanya Malhotra ने भी अपने किरदारों से कहानी को मजबूती दी है. खासतौर पर जेल से जुड़े दृश्य और भावनात्मक पल दर्शकों पर गहरा असर छोड़ते हैं.फिल्म को Anurag Kashyap ने निर्देशित किया है, जबकि इसकी कहानी Sudip Sharma और Abhishek Banerjee ने लिखी है. 'Bandar' एक गंभीर विषय को प्रभावशाली तरीके से पेश करती है और अपने दमदार अभिनय, मजबूत लेखन और भावनात्मक कहानी की वजह से चर्चा में है.